World Wildlife Day 2025 In Hindi : हमारे जीवन में जंगलों और वन्यजीवन का बेहद अहम महत्व होता है। ये सोचना हीं बेहद भयानक लगता है कि अगर जंगलों से वन्यजीव गायब हो जाएं तो हमारी प्रकृति कैसी होगी? पेड़-पौधे, जानवर और पर्यावरण ना सिर्फ हमारे साथ इस दुनिया में समान अधिकार रखते हैं, बल्कि ये सभी मिलकर हमारे ग्रह को संतुलित भी रखते हैं।
ऐसे में इसी संतुलन को बनाए रखने और लोगों को वन्यजीवन के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 3 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें यह याद दिलाने का काम करता है कि हमें अपने जंगलों और वहां रहने वाले जीव-जंतुओं की रक्षा करनी चाहिए। तो आइए इस खास मौके पर जानते हैं ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day 2025) के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

What Is World Wildlife Day?
आपको बता दें कि हर साल 3 मार्च को संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day 2025) मनाया जाता है। इसका मकसद दुनिया से लुप्त होती वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हमारे जंगल सिर्फ जानवरों का घर नहीं हैं, बल्कि वे हमारी पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं।
Read More : Rajasthan Driver Bharti 2025| राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, देखें पूरी प्रक्रिया
World Wildlife Day History
आपको बता दें कि 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने अपने 68वें सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें 3 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day 2025) के रूप में मनाने की घोषणा की गई। यही वह दिन था जब 1973 में CITIES (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
यह संधि दुनिया भर में लुप्तप्राय प्रजातियों के व्यापार को नियंत्रित करने का काम करती है। वर्तमान में यह 37,000 से अधिक प्रजातियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है ताकि किसी भी तरह से उनके अस्तित्व को खतरा न हो।

World Wildlife Day 2025 Theme
हर साल ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के लिए एक नई थीम रखी जाती है, जो लोगों का ध्यान विशेष मुद्दों की ओर आकर्षित करती है। ऐसे में साल 2025 के लिए ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day 2025) की थीम है – “वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश’। (“Wildlife Conservation Finance: Investing in People and Planet”)। इस थीम का उद्देश्य है लोगों को ये समझाना कि हमें आधुनिक तकनीक और डिजिटल साधनों का उपयोग करके वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत बनाना चाहिए।
Read More : Allahabad High Court Recruitment 2025| ₹25,000 सैलरी वाली सरकारी नौकरी के लिए अभी करें आवेदन
Why Wildlife Management Is Necessary?
वन्यजीवों और उनके आवासों की रक्षा करना बहुत जरूरी है, क्योंकि वे पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। इसी के लिए काम करता है वन संरक्षण यानी Wildlife Management, जिसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इंसान और वन्यजीवों के बीच एक संतुलन बना रहे।
इसके लिए वैज्ञानिक तकनीकों और प्राकृतिक सिद्धांतों का उपयोग किया जाता है, जैसे कि –
- जैव विविधता को बनाए रखना
- पर्यावरणीय संकटों को कम करना
- वन्यजीवों की प्रजातियों का संरक्षण
- जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना

‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day 2025) सिर्फ एक दिन मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें याद दिलाने का दिन है कि हमें प्रकृति और उसके जीवों की रक्षा करनी चाहिए। वन्यजीव सिर्फ जंगलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमारी पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन का अहम हिस्सा हैं। इसलिए, हमें इनकी सुरक्षा के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए, जैसे कि पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और वन्यजीवों की अवैध शिकार को रोकने में मदद करना।
2 thoughts on “World Wildlife Day 2025 In Hindi | जानें 3 मार्च को क्यों मनाया जाता है ‘विश्व वन्यजीव दिवस’, क्या है इसका महत्व, इतिहास और थीम”