World Thinking Day 2025 Theme : हर साल 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day) गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स द्वारा मनाया जाता है। ये दिन लड़कियों को एकजुट करने, उनके मुद्दों पर चर्चा करने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अवसर है।
ये दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि वैश्विक भाईचारे, दोस्ती और समानता की भावना को मजबूत करने का मौका भी है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC, SSC, Banking, UPPCS) की तैयारी कर रहे हैं, तो इससे जुड़े सवाल परीक्षा में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में इसके बारे में जानकारी होना आपके लिए बेहद जरुरी है। तो आइए जानते हैं ‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) के इतिहास, महत्व और इसके थीम के बारे में –
What Is World Thinking Day ?
आपको बता दें कि ‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) अंतरराष्ट्रीय मित्रता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस दिन दुनिया भर की गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स उन मुद्दों पर चर्चा करती हैं, जो महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, इस दिन धनराशि एकत्रित की जाती है, जिसका उपयोग लड़कियों की शिक्षा, जागरूकता और विकास के लिए किया जाता है।
यह दिन वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसमें 150 से अधिक देशों की 10 मिलियन से अधिक लड़कियाँ शामिल हैं।

Read More : क्रूजर बाइक की दुनिया में तहलका मचाने आ गई है Keeway V302C, कीमत और फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!
World Thinking Day History
‘विश्व चिंतन दिवस’ के इतिहास की बात करें अगर तो इस दिन का इतिहास बेहद पुराना है। दरअसल, साल 1926 में अमेरिका में स्काउट्स और गाइड्स का चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें 22 फरवरी को ‘Thinking Day’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी ओलेव, जो गर्ल गाइड्स की प्रमुख थीं, का जन्मदिन था।
इसके बाद साल 1932 में इस दिन के महत्व को बढ़ाने के लिए एक कोष बनाने की पहल की गई, ताकि इसे अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बाद में, साल 1999 में दुबई में हुए 30वें सम्मेलन में इसका नाम बदलकर ‘World Thinking Day’ कर दिया गया, जिससे इसका अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और अधिक स्पष्ट हो सके।
Why World Thinking Day Is Celebrated?
बता दें कि ‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) को मनाने का मुख्य उद्देश्य गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स को एकजुट करना और उन्हें सामाजिक समरसता, विचारशीलता और अंतरराष्ट्रीय दोस्ती का महत्व समझाना है। ये दिन लड़कियों को उनके अधिकारों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर जागरूक करने का मंच देता है। इसके साथ हीं इसके माध्यम से उन्हें दुनिया भर में अपने जैसी अन्य लड़कियों के साथ जुड़ने और अनुभव साझा करने का मौका भी मिलता है।
आपको बता दें कि ‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) के दिन लड़कियां समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में भाग लेती हैं, जिससे उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। ऐसे में कुल मिलाकर इस दिवस के बारे में जानकारी फैलाना वैश्विक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण है।

World Thinking Day 2025 Theme
आपको बता दें कि हर साल इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास थीम तय की जाती है, जो उस समय की सामाजिक जरूरतों को दर्शाती है। ‘विश्व चिंतन दिवस 2025’ की आधिकारिक थीम (World Thinking Day 2025 Theme) अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, साल 2024 में विश्व चिंतन दिवस की थीम थी, ‘हमारा विश्व हमारा समृद्ध भविष्य’। यह थीम पर्यावरण और ग़रीबी के बीच संबंध पर ध्यान केंद्रित करती थी।
How World Thinking Day Is Celebrated ?
‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) को दुनिया भर की गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स अलग-अलग तरीकों से मनाती हैं। इस दिन वे सामाजिक सेवा गतिविधियों के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। उनके योगदानों में पर्यावरण संरक्षण अभियान में पेड़ लगाना, कचरा प्रबंधन और जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल होते हैं। इसके अलावा इस दिन संवाद और कार्यशालाओं के जरिए लड़कियों की शिक्षा, लैंगिक समानता और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाती है।
इस खास दिन पर अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। साथ ही लड़कियां महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर भाषण और चर्चाएं भी करती हैं।

Read More : 7 Shocking Work-Life Balance Secrets In 2025| ऑफिस वर्क और मेंटल हेल्थ के बीच बैलेंस कैसे बनाएं
Facts About World Thinking Day
- ‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) 1926 से हर साल 22 फरवरी को मनाया जा रहा है।
- गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स 150 से अधिक देशों में इस दिन को मनाते हैं।
- इस दिन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और वैश्विक दोस्ती को बढ़ावा देना है।
- साल 1999 में इस दिन का नाम “Thinking Day” से बदलकर “World Thinking Day” कर दिया गया था।
- लॉर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी ओलेव दोनों का जन्मदिन 22 फरवरी को होने के कारण यह दिन चुना गया।
- इस दिन लड़कियां सामाजिक सेवा में भी योगदान देती हैं, जैसे कि वृद्धाश्रम या अनाथालय में मदद करना।
Importance Of World Thinking Day 2025
‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day 2025 Theme) लड़कियों की सोच, उनके मुद्दों और उनके अधिकारों को वैश्विक स्तर पर एक आवाज देने का मंच है। यह दिन मित्रता, समानता और समाज सेवा के महत्व को समझाने का काम करता है। अगर आप भी इस दिन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप अपने आसपास की लड़कियों को जागरूक कर सकते हैं और उनके साथ इस दिन को खास बना सकते हैं।
One thought on “World Thinking Day 2025 Theme| जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व चिंतन दिवस’, क्या है इसका महत्व, इतिहास और थीम”