World Radio Day 2025 In Hindi : आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट के आ जाने के बाद रेडियो को लोग भूलते जा रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी आज के समय में रेडियो आज भी कई लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा है, खासकर उन जगहों पर जहां इंटरनेट और टीवी नहीं पहुंच पाते।
ऐसे में रेडियो के इसी महत्व को दुनियाभर में उजागर करने के उद्देश्य से हर साल 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस‘ (World Radio Day) मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का एक हीं उद्देश्य है और वो है इस शक्तिशाली माध्यम की अहमियत को लोगों को समझाना। तो आइए जानते हैं ‘विश्व रेडियो दिवस’ के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

World Radio Day History
रेडियो का सफर बहुत पुराना है, लेकिन इसे आधिकारिक रूप से सम्मान देने के लिए 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ (World Radio Day) मनाने का फैसला किया गया। इस दिन को चुने जाने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, साल 1946 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र रेडियो (UN Radio) की स्थापना हुई थी।
‘विश्व रेडियो दिवस’ (World Radio Day) के इतिहास की बात करें अगर तो सबसे पहले यूनेस्को ने साल 2011 में इस दिन को मान्यता दी और इसके बाद साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी।। तभी से हर साल 13 को ‘विश्व रेडियो दिवस’ के रुप में मनाया जाने लगा। इसका मकसद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना और दूर-दराज के इलाकों तक सूचना पहुंचाना है।
आपको बता दें कि भारत में रेडियो की शुरुआत 1920 के दशक में हुई थी, और पहला प्रसारण 1923 में बॉम्बे रेडियो क्लब द्वारा किया गया था। इसके बाद, 1936 में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की स्थापना हुई, जो आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।

Read More : Tips To Increase Happy Hormones In 2025: हमेशा पॉजिटिव और खुश रहने का सीक्रेट
World Radio Day Importance
रेडियो सिर्फ एक मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सूचना, शिक्षा और आपातकालीन स्थितियों में संचार का एक शक्तिशाली माध्यम भी है। यह दूर-दराज के इलाकों तक भी सूचना पहुंचाता है और सभी वर्गों के लोगों को जोड़ता है। रेडियो एक सस्ता और आसानी से उपलब्ध माध्यम है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक साबित होता है।
World Radio Day 2025 Theme
आपको बता दें कि हर साल ‘विश्व रेडियो दिवस’ (World Radio Day) एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में साल 2025 के लिए ‘विश्व रेडियो दिवस’ की थीम ‘रेडियो और जलवायु परिवर्तन’ है। इसका मुख्य उद्देश्य रेडियो के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्याओं को उजागर करना और लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक करना है।
गौरतलब है कि रेडियो जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम प्रसारित कर सकता है, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सचेत कर सकता है और पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित चर्चाओं का आयोजन कर सकता है।
Read More : Side Effects Of Drinking Water from Pastic Bottles: प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने के नुकसान
ऐसे में इस उद्देश्य को देखते हुए 2025 एक महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि पेरिस समझौते के अनुसार, इस साल तक हमें ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करना होगा, ताकि तापमान वृद्धि को 1.5°C तक सीमित रखा जा सके।

World Radio Day Celebration
इस दिन को खास बनाने के लिए यूनेस्को और विभिन्न संस्थानों द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। रेडियो प्रसारणों में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाती है, रेडियो स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है और स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
Read More : 7 Fast Weight Loss Tips In Hindi| तेजी से मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 हेल्दी डाइट्स
इसके अलावा रेडियो स्टेशनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर भी जोर दिया जाता है। अगर आप भी इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो रेडियो सुनें, अपने आसपास के लोगों को इसकी उपयोगिता के बारे में बताएं और सोशल मीडिया पर #WorldRadioDay के साथ अपने विचार शेयर करें।
रेडियो दुनिया का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला संचार माध्यम है। 2023 में दुनिया में करीब 44,000 से ज्यादा रेडियो स्टेशन काम कर रहे थे। भारत में सबसे लोकप्रिय रेडियो स्टेशन ऑल इंडिया रेडियो (AIR) है, जिसे 1936 में शुरू किया गया था। आज भी भारत में FM और AM रेडियो स्टेशनों को करोड़ों लोग सुनते हैं। रेडियो संचार का एकमात्र ऐसा माध्यम है, जो बिना इंटरनेट के भी चलता है।
FAQs
विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। इसे 2011 में यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था और 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया।
2025 विश्व रेडियो दिवस की थीम क्या है?
2025 की थीम “रेडियो और जलवायु परिवर्तन” (Radio and Climate Change) है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन पर लोगों को जागरूक करना और रेडियो के माध्यम से सही जानकारी देना है।
रेडियो का महत्व क्या है?
रेडियो एक सस्ता, विश्वसनीय और व्यापक संचार माध्यम है, जो शिक्षा, जागरूकता और आपातकालीन परिस्थितियों में सूचना प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।