World Pulses Day 2025 In Hindi : दालें हमारे डेली लाइफ के खाने में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी हैं। चना, मसूर, मटर, अरहर जैसी दालें ना सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। ऐसे में दालों के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए और खाने में इनके महत्व को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 10 फरवरी को ‘विश्व दलहन दिवस’ (World Pulses Day 2025) मनाया जाता है।
इस दिन का मनामे का मुख्य उद्देश्य है इनके पोषण और पर्यावरणीय लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना। दाल हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और अन्य खनिजों से भरपूर होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसके इतिहास, महत्व और थीम के बारे में –
World Pulses Day History
आपको बता दें कि ‘विश्व दलहन दिवस’ (World Pulses Day 2025) का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। अभी हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2016 को ‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष’ घोषित किया था। इसके बाद साल 2019 में इसे 10 फरवरी को ‘विश्व दलहन दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया और तभी से हर साल यह दिन दालों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

Why Pulses Are Important For Us?
1. पोषण का खजाना
आपको जानना चाहिए कि दालें शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इनमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और फोलेट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ताकतवर और सेहतमंद बनाए रखते हैं।
2. पर्यावरण को भी फायदा
इसके साथ हीं दालों की खेती मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है, क्योंकि ये नाइट्रोजन को प्राकृतिक रूप से स्थिर करने की क्षमता रखती हैं। इससे रासायनिक उर्वरकों की जरूरत कम होती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता।
3. किसानों के लिए आर्थिक सहारा
दालों की खेती किसानों की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करती है और कृषि को अधिक लाभदायक बनाती है।

World Pulses Day 2025 Theme
आपको बता दें कि हर साल ‘विश्व दलहन दिवस’ (World Pulses Day 2025) को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच दालों के महत्व के प्रति जागरुकता को बढ़ाना होता है। ऐसे में साल 2025 के लिए ‘विश्व दलहन दिवस; की थीम है –
“Bringing diversity to agri-food systems” (दालें: कृषि खाद्य प्रणालियों में विविधता लाना)
Read More: Safer Internet Day 2025 Theme| जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Importance Of World Pulses Day 2025
इस दिन का मुख्य उद्देश्य दालों के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देना है, ताकि कुपोषण और भूखमरी को कम किया जा सके। साथ ही, यह दिवस सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित करता है।

What Should Be Done On World Pulses Day 2025?
आप सभी को ये पता लग गया होगा कि हमारे डेली लाइफ में दालों का महत्व (World Pulses Day 2025) क्या है। ऐसे में इसके फायदे समझते हुए, हमें अपने आहार में इन्हें नियमित रूप से शामिल करना चाहिए और सतत कृषि को अपनाने के लिए किसानों का समर्थन करना चाहिए। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
One thought on “World Pulses Day 2025| जानें क्यों और कब मनाया जाता है ‘विश्व दलहन दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम”