World NGO Day 2025 Theme : किसी भी देश के विकास के लिए सरकारें अपने स्तर पर काम करती हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं जिन पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता। तो ऐसे मामलों में गैर-सरकारी संगठन (NGO) समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं। गैर-सरकारी संगठन कई मुद्दों पर लोगों का समर्थन करते हैं, लेकिन आज भी लोग इस बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।
तो ऐसे संगठनों के योगदान को पहचानने और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 27 फरवरी को दुनियाभर में ‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को गैर सरकारी संगठनों के बारे में जागरुक करना है। तो आइए जानते हैं ‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day 2025 Theme) के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –
What Is World NGO Day?
दरअसल, ‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day 2025 Theme) उन संगठनों को समर्पित एक खास दिन है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बिना किसी सरकारी हस्तक्षेप के काम करते हैं। गैर सरकारी संगठनों ने गरीब बच्चों की शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा राहत और मानवाधिकारों की रक्षा जैसे कई मामलों में जरुरतमंद लोगों की मदद की है। दुनियाभर में ऐसे लाखों एनजीओ मौजूद हैं, जो इन सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

World NGO Day History
इस दिन को सबसे पहले 2010 में बाल्टिक सी एनजीओ फोरम द्वारा प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, इसे आधिकारिक मान्यता 2012 में मिली और पहली बार 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। तब से, यह दिन दुनिया भर में एनजीओ के योगदान को पहचानने और उनके काम को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
World NGO Day 2025 Theme
हर साल ‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day 2025 Theme) को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। तो ‘विश्व एनजीओ दिवस’ के लिए साल 2025 की थीम है – “स्थायी भविष्य के लिए जमीनी स्तर के आंदोलनों को सशक्त बनाना” (Empowering Grassroots Movements for a Sustainable Future)। इस थीम का उद्देश्य है ये सुनिश्चित करना कि एनजीओ सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों और छोटे इलाकों में भी जागरूकता फैलाएं और वहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करें।
Why World NGO Day Is Celebrated?
गौरतलब है कि देश भर के कई मामलों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एनजीओ के महत्व को पहचानना और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है, ताकि वे समाज के हित में अपने कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें। लोगों को एनजीओ के कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और समाज सेवा के प्रति जागरूक बनाना भी महत्वपूर्ण है, जिससे अधिक से अधिक लोग सामाजिक उत्थान में योगदान दे सकें।
इसके अलावा सामाजिक विकास, मानवाधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी एनजीओ की भूमिका को मजबूत करना आवश्यक है, ताकि इससे वंचित वर्गों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा सरकार, निजी क्षेत्र और एनजीओ के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी जरूरी है, जिससे संयुक्त प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक और प्रभावी बदलाव लाया जा सके। तो इन सभी के लिए ‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day 2025 Theme) एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

Why World NGO Day Is Important?
आपको ये जान लेना चाहिए कि एनजीओ समाज के उन महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करते हैं, जिन पर सरकारें हमेशा पूरी तरह ध्यान नहीं दे पातीं। यह दिन उन समर्पित कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है, जो निस्वार्थ भाव से समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही यह दिन युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा यह दुनिया भर के एनजीओ को आपस में सहयोग करने और अपनी रणनीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर भी देता है, जिससे समाज पर उनका प्रभाव और अधिक बढ़ सके।
Read More : क्रूजर बाइक की दुनिया में तहलका मचाने आ गई है Keeway V302C, कीमत और फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!
How World NGO Day Is Celebrated?
आपको बता दें कि इस दिन विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार, वर्कशॉप और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में एनजीओ के महत्व को उजागर करना होता है। स्कूलों और कॉलेजों में भी सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है, ताकि युवाओं को एनजीओ की भूमिका और उनके योगदान के बारे में जागरूक किया जा सके।
कई लोग इस दिन एनजीओ को दान देकर या उनके किसी अभियान में हिस्सा लेकर समाज सेवा में योगदान देते हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग कर सकें।
India’s Biggest NGO “Pratham”
भारत में कई बड़े एनजीओ हैं, लेकिन “प्रथम” (Pratham) देश का सबसे बड़ा एनजीओ माना जाता है। यह संगठन मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षा पर काम करता है और पूरे भारत में सक्रिय है।

World NGO Day Facts
- ‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day 2025 Theme) पहली बार 2009 में मार्सिस लायर्स स्केडमैनिस नामक एक सामाजिक उद्यमी द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फरवरी के पहले सप्ताह को “विश्व एनजीओ सप्ताह” के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
- वर्तमान में, 89 से अधिक देशों के एनजीओ हर साल 27 फरवरी ‘विश्व एनजीओ दिवस’ को मनाते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं।
World NGO Day
‘विश्व एनजीओ दिवस’ (World NGO Day 2025 Theme) हमें यह याद दिलाता है कि समाज में बदलाव लाने के लिए सिर्फ सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें भी आगे आकर एनजीओ के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए, चाहे वह स्वयंसेवा के रूप में हो या दान के रूप में। अगर आप भी किसी एनजीओ से जुड़ना चाहते हैं, तो यह दिन आपके लिए एक प्रेरणा बन सकता है।