No Smoking Day 2025 In Hindi| जानें ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

No Smoking Day 2025 In Hindi

No Smoking Day 2025 In Hindi : धूम्रपान आजकल के युवाओं के लिए एक शौक बनता जा रहा है, लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है, कि इसके परिणाम कितने खतरनाक हो सकते हैं? धूम्रपान करने वाले लोग सिर्फ अपने लिए हीं नहीं बल्कि अपने आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बढ़ाते हैं। इसके अलावा हर साल ना जाने कितने लोग धूम्रपान की वजह से कैंसर से पीड़ित हो जाते हैं और अपनी जिंदगी खो देते हैं।

ऐसे में लोगों के धूम्रपान के दुष्प्रभावों को लेकर जागरुक करने के लिए ही हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day) मनाया जाता है। सबसे पहले ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ को साल 1984 में बुधवार को मनाया गया था, लेकिन अब यह मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day 2025) के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

Read More : International Women’s Day 2025 In Hindi| जानें ‘ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम

No Smoking Day 2025 In Hindi
No Smoking Day 2025 In Hindi

Why No Smoking Day Is Celebrated?

आपको बता दें कि ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day 2025) लंदन में एक चैरिटी के द्वारा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जो लोग धूम्रपान करना छोड़ना चाहते हैं, उनकी सहायता करना होता है। साल 1984 में पहली बार ऐश बुधवार को यह दिवस मनाया गया था। उसके बाद हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ मनाया जाता है।

साल 2009 में एक रिसर्च के अनुसार पाया गया कि ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ मनाने के बाद कई लोगों ने धूम्रपान करना छोड़ दिया, जिससे पता चलता है कि यह दिन समाज में कितनी बड़ी भूमिका निभाता है और इसका क्या महत्व है।

No Smoking Day History

आपको बता दें कि सबसे पहली बार साल 1984 में ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day 2025) मनाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य था लोगों को धूम्रपान करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताना था। इसके साथ हीं इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को यह भी बताना था कि धूम्रपान को किस तरह छोड़ना चाहिए। वहीं इसका एक उद्देश्य धूम्रपान से होने वाले नुकसान और इससे होने वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना भी होता है।

Read More : World Hearing Day 2025 In Hindi | जानें कब और क्यों मनाया जाता है ‘विश्व श्रवण दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम

No Smoking Day 2025 In Hindi
No Smoking Day 2025 In Hindi

Importance Of No Smoking Day

इस साल राष्ट्रीय ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day 2025) मार्च के दूसरे बुधवार यानी 12 मार्च के दिन मनाया जाएगा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य निकोटिन की लत से पीड़ित लोगों और परिवार के सदस्य को संपर्क करना और उन्हें उसे छोड़ने के लिए प्रेरित करना होता है। शोध के अनुसार इस दिन के मानने का उद्देश्य लोगों में तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही दुनिया में इस दिन को मनाने के बाद ऐसे निकोटीन का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है।

हालांकि इसके बावजूद भी लाखों ऐसे लोग, जो सिगरेट पीते हैं और सिगरेट छोड़ छोड़ना चाहते हैं, वह अपनी आदत से मजबूत होकर सिगरेट नहीं छोड़ पाते हैं। ऐसे में यह दिन उन लोगों की मदद करने की मुख्य रूप से प्रेरित करता है।

No Smoking Day 2025 Theme

आपको बता दें कि हर साल ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day 2025) की कोई ना कोई थीम निश्चित की जाती है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक करना और लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना होता है। ऐसे में साल 2025 के लिए ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ की थीम है – “अपील का पर्दाफाश करना” (Exposing the appeal)।

Read More : National Safety Day 2025 In Hindi | जानें ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम

No Smoking Day 2025 In Hindi
No Smoking Day 2025 In Hindi

Effects Of Smoking

धूम्रपान एक व्यक्ति के शरीर के लिए कितना नुकसानदायक होता है, इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यह सबसे पहले एक व्यक्ति का यह सबसे पहले एक व्यक्ति की कोशिश बनती है, फिर रुचि और कब आदत बन जाती है व्यक्ति को पता भी नहीं चलता। जिसका परिणाम ये होता है, कि एक समय के बाद वह उसके नुकसान और दुष्प्रभावों को जानने के बाद भी व्यक्ति उसे छोड़ना चाहते हैं, पर छोड़ नहीं पाते।

श्वसन तंत्र हमारे शरीर की एक आवश्यक प्रणाली है जो धूम्रपान करने से सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। शुरुआत में धूम्रपान करना हमें आनंद देता है, लेकिन धीरे-धीरे हमारे फेफड़ों को खराब कर देता है। ज्यादा धूम्रपान करने से कम उम्र में ही सांस तथा फेफङो से जुङी बीमारीयां होने लगती हैं।

निकोटीन एक ऐसा तत्व है जिससे हमारे रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। निकोटिन से हमारे हृदय को रक्त आपूर्ति करने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। हृदय पर अतिरिक्त दबाव पङने के कारण दिल कमजोर हो जाता है और दिल से जुङी बीमारियां होने का खतरा बढ जाता है।

One thought on “No Smoking Day 2025 In Hindi| जानें ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *