National Science Day 2025 Theme : आज के समय में हमारे जीवन के हर पहलू में विज्ञान की अहम भूमिका है। बच्चे से लेकर युवा और बूढ़े लोग तक विज्ञान से जुड़े हुए हैं और अपने रोजमर्रा की लाइफ में कई वैज्ञानिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल फोन, इंटरनेट, दवाइयां, बिजली और कई अन्य चीजें भी विज्ञान की ही देन है, जिसे हम अपने डेली लाइफ में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञान को आज इस स्तर तक पहुंचाने में कई महान लोगों और वैज्ञानिकों का हाथ है, जिसमें से एक भारत के महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन भी हैं। भारत में विज्ञान के महत्व को समझाने और सर सी.वी. रमन के योगदान को याद करने के लिए हर साल 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day) मनाया जाता है।
इस खास दिन को मनाने का एक और खास कारण है, क्योंकि इसी दिन सर सी.वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ (Raman Effect) की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसे में इस खास दिन के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करना बेहद जरुरी है और ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ इसी के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। तो इस ब्लॉग में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ की थीम, इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से –

What Is National Science Day?
आपको बता दें कि ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2025 Theme) हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान और तकनीक के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इसके अलावा यह दिन सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सी.वी. रमन) द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है।
Read More : गरीबों के बजट में अमीरों वाला फील देने आ गया है Infinix Smart 9 HD 5G, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी से है लैस
What Is Raman Effect?
दरअसल, ‘रमन प्रभाव’ एक वैज्ञानिक सिद्धांत है, जिसके अनुसार जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है, तो उसकी वेवलेंथ (तरंग दैर्ध्य) में बदलाव आ सकता है। यह खोज भौतिकी के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण मानी गई और इसी वजह से सी.वी. रमन को नोबेल पुरस्कार मिला था।
National Science Day History
बता दें कि साल 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2025 Theme) के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 1987 में पहली बार इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाया गया। यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) ने की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान को आम जनता तक पहुंचाना था और तब से अबतक इस दिन को इसी खास उद्देश्य के साथ मनाया जाता है।
National Science Day 2025 Theme
दरअसल, हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए एक नई थीम निर्धारित की जाती है, जिसका उद्देश्य विज्ञान और तकनीक के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना होता है।
ऐसे में साल 2025 के लिए ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ की थीम (National Science Day 2025 Theme) है – “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” (Empowering Indian Youth for Global Leadership in Science and Innovation for Viksit Bharat)। इस थीम का उद्देश्य भारत के युवाओं को विज्ञान और नवाचार में आगे बढ़ाना और उन्हें वैश्विक स्तर पर लीडर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Aim To Celebrate National Science Day
‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2025 Theme) मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य होते हैं।
Read More : KTM की नींद उड़ाने नए अवतार में आ गई है New Suzuki Gixxer 150, दमदार फीचर्स और पावर से है भरपूर
- इस दिन को मनाने का सबसे पहला उद्देश्य है लोगों में विज्ञान और टेक्नोलॉजी को लेकर जागरूकता बढ़ाना, ताकि वे समझ सकें कि विज्ञान हमारे जीवन में कितनी बड़ी भूमिका निभाता है।
- इस दिन को मनाने का एक और मुख्य कारण है महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को सम्मान देना, जिन्होंने ‘रमन प्रभाव’ जैसी महत्वपूर्ण खोज की थी। उनकी यह खोज विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान थी, और इस दिन के माध्यम से हम उनके कार्यों को याद करते हैं।
- इसके अलावा ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ छात्रों और युवाओं को विज्ञान और अनुसंधान के प्रति प्रेरित करने का भी काम करता है। इस दिन के माध्यम से जब वो वैज्ञानिक उपलब्धियों और खोजों के बारे में जानते हैं, तो उनमें विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है, जिससे देश को भविष्य में और भी बेहतरीन वैज्ञानिक मिल सकते हैं।
- जाहिर तौर पर देश के विकास में विज्ञान की भूमिका बहुत अहम होती है। विज्ञान और टेक्नोलॉजी के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। ऐसे में इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य यह भी है कि लोग विज्ञान के महत्व को समझें और इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों।
- शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र को बढ़ावा देना भी इस दिवस का एक महत्वपूर्ण मकसद है। जब रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा, तो नई-नई खोजें होंगी और हमारा देश वैज्ञानिक रूप से और मजबूत बनेगा।
- गौरतलब है कि वैज्ञानिक सोच और तर्कशक्ति को मजबूत करना भी जरूरी है। विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। अगर लोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचें, तो वे अंधविश्वास और गलत धारणाओं से बच सकते हैं।
इस तरह ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ विज्ञान को आम लोगों के करीब लाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है।

National Science Day Importance
‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2025 Theme) केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और वैज्ञानिक उपलब्धियों को पहचानने का अवसर है। इस दिन विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनियां, व्याख्यान और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
आज विज्ञान की वजह से ही हम नई-नई टेक्नोलॉजी, दवाइयों, अंतरिक्ष अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिन को मनाने से छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में भी इसकी अहम भूमिका है।
How National Science Day Is Celebrated?
‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2025 Theme) पूरे भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों और विज्ञान संगठनों में इसे अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर कई शैक्षणिक संस्थानों में विज्ञान प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं, जहां छात्र अपने बनाए गए मॉडल और प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करते हैं।
इसके अलावा, भाषण, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्र विज्ञान के प्रति और अधिक जागरूक होते हैं। टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर विज्ञान से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री और खास कार्यक्रम दिखाए जाते हैं, ताकि आम लोग भी विज्ञान के नए आयामों को समझ सकें।
इस दिन वैज्ञानिक रिसर्च और नई खोजों पर चर्चा होती है, जिससे विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और संभावनाओं पर रोशनी डाली जाती है। साथ ही, छात्रों और शोधकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार भी दिए जाते हैं, जिससे वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।

Facts About National Science Day
- ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ 1987 से हर साल मनाया जाता है।
- भारत में यह विज्ञान और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा दिवस माना जाता है।
- प्रत्येक वर्ष इसकी एक नई थीम होती है, जो विज्ञान के किसी विशेष क्षेत्र को उजागर करती है।
- भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी इसी तरह के विज्ञान दिवस मनाए जाते हैं।
- इस दिन विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाता है।
‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2025 Theme) भारत के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विज्ञान प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायक दिन है। यह दिन हमें विज्ञान की अहमियत को समझने और भविष्य में वैज्ञानिक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है। यदि आपको भी विज्ञान और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है, तो आप इस दिन को नई चीजें सीखने, साइंस प्रोजेक्ट्स बनाने और विज्ञान के क्षेत्र में करियर के बारे में सोचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
One thought on “National Science Day 2025 Theme| जानें क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’, क्या है इसका महत्व, इतिहास और थीम”