Mauritius National Day 2025 In Hindi : मॉरीशस गणराज्य फ्रांसीसी अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण तट से लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिंद महासागर के पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। लोग इस द्वीपीय देश पर छुट्टियां मनाना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि इससे भी खास बात यह है कि दुनिया भर में हिंदुओं की आबादी के मामले में मॉरीशस तीसरे नंबर पर आता है। मॉरीशस की संस्कृति मिश्रित संस्कृति है।
मॉरीशस डोडो पक्षी की विलुप्त प्रजाति के अंतिम और एकमात्र घर के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा भी कई खास चीजें इस द्वीपीय देश को खास बनाते हैं। हर साल 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस (Mauritius National Day) के तौर पर मनाया जाता है। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के रूप में जाना जाता है।
Read More : No Smoking Day 2025 In Hindi| जानें ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इसी दिन मॉरीशस में लोकतंत्र लागू किया गया था। जो एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में हर साल आज के दिन ‘मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस’ (Mauritius National Day) के तौर पर मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस खास दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में –

Mauritius National Day History
इतिहासकारों के अनुसार सबसे पहले 1507 में पुर्तगाली नाविक मॉरीशस में आए। उन्होंने इस द्वीप पर एक यात्रा अड्डा स्थापित किया। फिर द्वीप को छोड़कर चले गए। उसके बाद सन् 1598 में हॉलैंड के तीन पुत्र मसाला द्वीप की यात्रा पर निकले और एक चक्रवात के दौरान रास्ता भटक कर यहां पहुंच गए। उन्होंने द्वीप का नाम अपने नासाओं के युवराज मॉरीस के सम्मान में मॉरीशस रख दिया।
Read More : No Smoking Day 2025 In Hindi| जानें ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सन् 1638 में डच लोगों ने यहाँ अपनी पहली स्थाई बस्ती बसाई। चक्रवात वाली कठोर जलवायु परिस्थितियों में और बस्ती को होने वाले लगातार नुकसान के कारण डचों ने भी कुछ दशक के बाद इस द्वीप को छोड़ दिया। फ्रांस जिसने पहले से ही इसके पड़ोसी ऑइल बॉरबोन द्वीप पर कब्जा किया हुआ था। सन् 1715 में मॉरीशस पर भी कब्जा कर लिया और इसका नाम बदलकर आइल दे फ्रांस रख दिया।

Why Mauritius National Day Is Celebrated?
आपको बता दें कि ‘मॉरीशस दिवस’ हर साल 12 मार्च को मनाया जाता है। ‘मॉरीशस दिवस’ मॉरीशस में मनाया जाने वाले एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस माना जाता है। इसी दिन को मॉरीशस के स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों के रुप में मनाया जाता है। मॉरीशस दिवस मनाए जाने के पीछे इतिहास की दो घटनाएं जुङी हुई हैं और ये दोनों हीं घटनाएं 12 मार्च को घटित हुई थी।
Read More : National Safety Day 2025 In Hindi | जानें ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम
दरअसल, 12 मार्च 1968 को मॉरीशस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी और साल 1992 में मॉरीशस गणतंत्र बना था। तभी से हर साल 12 मार्च के दिन मॉरीशस में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के रुप में ‘मॉरीशस दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष 56वां ‘मॉरीशस दिवस’ मनाया जाएगा।

Mauritius National Day Importance
मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस हर साल 12 मार्च को मनाया जाता है। मॉरीशस के लोग प्रकृति को बहुत ही सम्मान और महत्व देते हैं। उनके अनुसार प्रकृति जीवन जीने का एक अटूट हिस्सा है जिसके बिना जीवन असंभव है। मॉरीशस गणराज्य में ‘मॉरीशस दिवस’ को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तक कि इस दिन पर मॉरीशस में सार्वजनिक अवकाश होता है। साथ हीं इस दिन को पूरे देश में बहुत ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Read More : International Women’s Day 2025 In Hindi| जानें ‘ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम
इस दिन पर राष्ट्र के रंगीन झंडे को फहराया जाता है। ध्वजारोहण समारोह के सम्मान में राष्ट्रगान गाया जाता है, जिसके साथ एक सैन्य परेड भी निकाली जाती है। बता दें कि ‘मॉरीशस दिवस’ मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य मॉरीशस की आने वाली पीढीयों को उनके पूर्वजों के बलिदान को याद दिलाना है। साथ ही इस दिन मॉरीशस को स्वतंत्रता दिलाने के लिए जिन लोगों ने कठिन संघर्ष किया उन्हें याद कर उनकी याद में सम्मान अर्पित किया जाता है।
One thought on “Mauritius National Day 2025 In Hindi| जानें क्यों मनाया जाता है ‘मॉरीशस दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम”