International Day of Happiness 2025 In Hindi : जिस प्रकार एक मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीने के लिए जल, भोजन और वायु की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य को सुखी जीवन जीने के लिए प्रसन्न रहने की भी आवश्यकता होती है। प्रसन्न रहने का अर्थ है किसी व्यक्ति की वह मनोदशा जिसमें वह या तो खुलकर हंसता है या खुश होता है। ऐसा व्यक्ति जो सदा खुश रहता है वह न केवल शारीरिक और मानसिक बीमारियों से दूर रहता है बल्कि उसका चरित्र भी बहुत अच्छा होता है।
ऐसे में खुश रहने के महत्व को समझाने और लोगों में इसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 20 मार्च को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को खुश रहने के लिए जागरुक करना है। खुश रहने वाला व्यक्ति सदैव सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है और वह अपने साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखता है।
ऐसे में ये बेहद जरुरी है कि लोग ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) के महत्व को समझे और दुनियाभर में लोगों को भी खुश रहने के लिए जागरुक करें। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इस दिवस के महत्व, इतिहास और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

Benefits Of International Day of Happiness
शारीरिक स्वास्थ्य – प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति सदैव बीमारियों से दूर रहता है। उसकी रोग प्रतिरोधिक क्षमता मजबूत रहती है जिससे उसके शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति रहती है।
लक्ष्य प्राप्ति – प्रसन्नता व्यक्ति को उसके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही उसकी क्षमता शक्ति और दृष्टिकोण में भी सुधार करती है।
सफलता का आधार – एक व्यक्ति जो सदैव अप्रसन्न रहता है, वह अपना कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। ऐसे में वह कभी भी सफलता की ऊंचाइयों को नहीं छू सकता। दूसरी जगह प्रसन्न व्यक्ति हर कार्य को बेहतर ढंग से करता है तथा हर कार्य में सफलता प्राप्त करता है।
मानसिक स्वास्थ्य – अप्रसन्न रहने वाले व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। ऐसा व्यक्ति उदासी, चिंता, तनाव, अनिद्रा जैसी गंभीर बीमारीयों से धीरे-धीरे घिरने लगते हैं जिससे उसकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पडता है।
सकारात्मक दृष्टिकोण – जो व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है, उसका हर काम के प्रति दृष्टिकोण सदैव सकारात्मक रहता है तथा वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक दृष्टिकोण से कठिनाइयों से बाहर निकलने में सक्षम होता है तथा उसके पास हर समस्या का समाधान होता है।
रिश्तो में सुधार – प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति दूसरों के साथ अच्छे संबंध बना पाता है। साथ ही अपने आस-पास के लोगों, परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ भी सकारात्मक तथा अच्छे संबंध स्थापित करता है। उन्हें प्रसन्न रखता है जिससे उसके सभी रिश्तों में मधुरता आती है।

When International Day of Happiness Is Celebrated?
बेहद कम लोग ये जानते हैं कि रोजाना प्रसन्न रहने से कोई व्यक्ति ना केवल व्यक्तिगत तौर पर विकास करता है, बल्कि सामाजिक तौर पर भी विकास करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) मनाया जाता है। इस दिन को ‘इंटरनेशनल डे आफ हैप्पीनेस’ के नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन सभी लोगों को यह याद दिलाया जाता है कि खुश रहना केवल एक भावना नहीं बल्कि हर एक मनुष्य का मानव मौलिक अधिकार है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुसार खुश और प्रसन्न रहने को जीवन का एक अनिवार्य पहलू माना जाता है। उनके अनुसार जिस समाज में मनुष्य प्रसन्न रहता है, वह समाज संतुलित रहता है और साथ ही वहां समाज का विकास होता है।
International Day of Happiness History
‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) मनाने की शुरुआत 2013 में यूनाइटेड नेशंस के द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को संदेश देना था कि खुश रहना व्यक्ति का मौलिक अधिकार होता है तथा हर किसी को अपने इस अधिकार को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दिवस की शुरुआत भूटान के एक विशेष विचार से हुई थी।
दुनिया भर में भूटान अपनी ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस नीति के लिए जाना जाता है। उनके अनुसार यह माना जाता है राष्ट्रीय विकास का आकलन केवल आर्थिक विकास से नहीं बल्कि नागरिकों की खुशी से किया जाना चाहिए।
भूटान के इस विचार को 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया गया और 2012 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से 20 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ घोषित कर दिया। इसके बाद से अब तक हर साल 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जाता है।
How International Day of Happiness Is Celebrated?
‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया विश्व भर में लोगों को खुश रहने के लिए जागरूक करना तथा अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। लोग अलग-अलग तरीके से इन दिन को मनाते हैं।
- ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ पर लोग कुछ अच्छा करते हैं। उसके लिए धन्यवाद करने और आभार प्रकट करने का कार्य करते हैं।
- इस दिवस पर लोग खुश रहने के लिए योग, सुबह की सैर, डाइट, नई फिटनेस रूटीन को अपनाते हैं।
- कई लोग ऐसे कामों का चयन करते हैं जिनसे उन्हें खुशी मिलती है तथा वह अपने पूरे दिन में उन सभी कामों को करते हैं।
- कई लोग अपने परिवार, दोस्त और प्रिय जनों के साथ समय बिताकर इस दिन को मानते हैं।
- ‘अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ पर कई लोग अच्छी या मनोरंजन मूवी या कॉमेडी शोज देखते हैं।

International Day of Happiness Importance
आपको बता दें कि ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) विश्व भर में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन लोगों को यह संदेश दिया जाता है कि प्रसन्न रहना केवल एक भावनात्मक क्रिया नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन को अच्छे स्तर पर जीने का एक तरीका है। प्रसन्न रहने से आपका मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य साथ ही आपके सामाजिक जीवन में भी फायदा होता है।
Read More : Happy Pi Day 2025 In Hindi| जानें क्यों और कब मनाया जाता है ‘पाई दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि आपकी सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग से मानसिक शांति और खुशी पाई जा सकती है। प्रसन्नता वह नहीं जो अकेलेपन में होती है बल्कि लोगों के बीच आपसी प्यार, परस्पर संबंध, सहयोग और प्यार से रहना ही प्रसन्न होना माना जाता है। यह दिन (International Day of Happiness 2025) मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि खुश रहने में हम दूसरों की मदद करें और समाज में सकारात्मक फैलाएं।
जो व्यक्ति अपने कामकाज तथा वह जीवन शैली में पसंद रहना भूल जाते हैं। यह दिन उन लोगों को याद दिलाता है कि व्यक्तिगत सुख और सामाजिक भलाई को भी कार्य के साथ-साथ प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह दिन लोगों को यह सिखाता है कि सकारात्मक सोच, मानसिक शांति और आपकी सहयोग से जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। यह दिन इस विचार को बढ़ावा देता है कि आपके सफल होने का आधार केवल आपकी आर्थिक समृद्धि ही नहीं होती बल्कि आपका मानसिक और सामाजिक कल्याण भी होता है जिसका मुख्य आधार प्रसन्नता मानी जाती है।
हमेशा खुश रहने वाले व्यक्ति अपने जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में उन्नति करता है। आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जिसके जीवन में कोई भी समस्या या परेशानी ना हो लेकिन उसके चलते यदि आप खुश रहना भूल जाते हैं या परेशानियों से घिर जाते हैं तो इसका असर धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है और कब यह आपके जीवन को प्रभावित कर देता है आपको पता भी नहीं चलता।

Read More : Creta की बत्ती गुल करने जल्द आ रही है 2025 Hyundai Exter, लुक…फीचर्स और परफॉर्मेंस तक में बनेगी सबसे बेहतर
International Day of Happiness 2025 Theme
आपको बता दें कि हर साल ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ (International Day of Happiness 2025) की एक थीम निश्चित की जाती है जिसके अनुसार लोगों को प्रसन्न रहने के लिए संदेश दिया जाता है। ऐसे में साल 2025 के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ की थीम है – “Caring And Sharing”।
इस थीम का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को यह बताना कि असली खुशी एक दूसरे की देखभाल करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने से मिलती है। साथ ही लोगों की परेशानियों और खुशी को साझा करने से परेशानी कम और प्रसन्नता दोगुनी हो जाती है।
One thought on “International Day of Happiness 2025 In Hindi| जानें क्यों मनाया जाता है ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम”