International Day of Action for Rivers 2025 In Hindi : प्राचीन भारत की सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे ही हुआ था। सिंधु नदी द्वारा बनाई गई सिंधु घाटी पर हड़प्पा सभ्यता विकसित हुई थी। इसके अलावा वाराणसी, मथुरा नासिक उज्जैन, आगरा अयोध्या जैसे कई प्रमुख शहर नदियों के किनारे ही बसे हैं। इससे ही पता चलता है कि हमारे भारत देश में नदियों का कितना बड़ा योगदान है।
आज हम जिस धरती पर रह रहे हैं और जिस पर्यावरण के द्वारा जीवन जी रहे हैं, उसमें नदियों का बहुत बड़ा योगदान है। नदियां हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करती है और साथ ही हमें कई तरह के ऐसे लाभ देती है जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
इसी वजह से नदियों के संरक्षण को लेकर लोगों में प्रेरणा जगाने के लिए हर साल 14 मार्च को दुनियाभर में ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ (International Day of Action for Rivers 2025) मनाया जाता है। हर साल लोग इस दिन को बेहद धूमधाम से मनाते हैं और नदियों की सफाई और संरक्षण के लिए अहम कदम उठाए जाते हैं। तो आइए इस खास दिन पर जानते हैं ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –
Read More : Happy Pi Day 2025 In Hindi| जानें क्यों और कब मनाया जाता है ‘पाई दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम

Why Rivers Are Important For Us?
नदियां सिर्फ हमें पीने के लिए पानी ही नहीं देती, बल्कि नदियों से परिवहन संभव होता है, बिजली भी मिलती है। नदियों से ही हमारे भारत देश में फसलें उगाई जाती हैं। नदियों केवल मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों को भी जीने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र देती है। पशु पक्षियों को भी भोजन और पानी नदियों से ही संभव होता है।
यह हम सभी जानते हैं की नदी के किनारे ही प्राचीन सभ्यताओं का विकास हुआ है। वर्तमान समय भी कई बड़े-बड़े शहर हैं जो नदियों के किनारे ही बसे हुए हैं और कई ऐसे मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जो नदियों के नामों से ही जाने जाते हैं। नदी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, यह हम सभी जानते हैं। इसके अलावा नदियों के और भी कुछ लाभ होते हैं। जिस पर हमारा शायद ही ध्यान जाता है।
नदियों (International Day of Action for Rivers 2025) से अपशिष्ट तथा गंदे विषैले पदार्थों को गलाया और बहाया जाता है। नदियों किनारे बसे शहर में पर्यटन की सुविधा मिलती है। नदियां अधिक बारिश आने पर इस बाढ़ को रोकते हैं और कम बारिश के समय पानी के बहाव को बनाए रखती है। जहां जिस स्थान पर नदी होती है, उसे स्थल के आस-पास की जलवायु मृदु बनी रहती है और साथ ही नदियां जलीय पारितंत्र का संतुलन भी बनाए रखती है।
Read More : Creta की बत्ती गुल करने जल्द आ रही है 2025 Hyundai Exter, लुक…फीचर्स और परफॉर्मेंस तक में बनेगी सबसे बेहतर
What Is International Day of Action for Rivers?
साल 1997 से लेकर वर्तमान काल तक हर साल 14 मार्च को ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ (International Day of Action for Rivers 2025) एक वैश्विक आंदोलन के रुप में मनाया जाता है। इस आंदोलन में दुनियाभर से अलग-अलग व्यक्ति संगठन और समूह जाकर हर साल कई तरह के कार्यक्रम और गतिविधियां करते थे। इस दिन को अब संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा एक आधिकारिक समारोह के रूप में मान्यता प्राप्त हो चुकी है। साथ ही पर्यावरण और मानवाधिकार संगठनों द्वारा इस दिवस का पूर्ण समर्थन किया गया है।

International Day of Action for Rivers History
आपको बता दें कि ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ (International Day of Action for Rivers 2025) की शुरुआत पर्यावरण कार्यकर्ताओं के एक समूह ने की थी। वह भविष्य में नदियों के सामने आने वाले संकट को पहचान चुके थे। लेकिन सरकार द्वारा उस पर खास ध्यान न देने के कारण वे उनका ध्यान इस ओर लाना चाहते थे।
इसलिए 14 मार्च 1997 को पर्यावरण रक्षा कोष और पर्यावरण संगठनों के द्वारा एक कार्यक्रम श्रृंखला आयोजित की गई। इसी दौरान पहली बार ‘नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ मनाया गया। इस कार्यक्रम में नदी की सफाई और संरक्षण के बारे में बात की गई। नदियों और उनके पारिस्थितिक तंत्र को खतरे में जाने से कैसे बचाया जा सकता है। इन विषयों पर विचार विमर्श किया गया और लोगों को भविष्य में नदियों पर आने वाले संकट के बारे में जागृत किया गया।
Read More : क्रूजर बाइक्स की दुनिया उजाड़ने आ गई है 2025 Triumph Speed Twin 900, धांसू हैं फीचर्स और कीमत भी किफायती
How International Day of Action for Rivers Is Celebrated?
‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ (International Day of Action for Rivers 2025) हर साल 14 मार्च को मनाया जाता है। यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों का नदियों की ओर आने वाले नदियों के सामने आने वाले संकट और नदियों के महत्व के बारे में बताना होता है। कई संगठन इस दिन मुख्य रूप से नदी संरक्षण और प्रबंधन से संबंधित कई मुद्दों और अभियानों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं और उन्हें नदियों का महत्व बताते हैं।
नदी एक तरह का प्राकृतिक संसाधन है जिसके बारे में कई लोग जागरुक नहीं है। इस अभियान के द्वारा लोगों को और आने वाली पीढियां को नदियों का महत्व बताया जाता है और कैसे हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी है ये समझाया जाता है।
‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ (International Day of Action for Rivers 2025) पर कई तरह के मीडिया अभियान कार्यशालाएं सेमिनार ऑनलाइन याचिकाएं यह सब गतिविधियां भी की जाती है। इस दिन नदी संरक्षण और प्रबंधन से संबंधित नीति अभियानों को भी शामिल किया जाता है। कई संगठन और समुदाय इस दिवस पर कई स्वयंसेवकों को एक ऐसा आयोग कार्यक्रम आयोजित करते हैं जो स्वयंसेवकों को नदियों से कचरा हटाने, मलवा हटाने और नदियों की साफ सफाई करते हैं और उपस्थिति में सुधार करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस खास दिन पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो लोगों को जागरुक करते हैं और नदियों को बचाने के लिए और उनकी रक्षा करने के लिए लोगों का ध्यान उनकी और आकर्षित करते हैं। कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो सरकार के द्वारा नदियों की संरक्षण की ओर ध्यान देने पर मजबूर करती है।

International Day of Action for Rivers 2025 Theme
आपको बता दें कि हर साल ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ (International Day of Action for Rivers 2025) को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास थीम निश्चित की जाती है, जो लोगों को एक मुख्य संदेश देती है। ऐसे में इस साल यानी साल 2025 के लिए ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ की थीम है, “Our Resource are Our Future”।
इस थीम का मतलब है कि “हमारी नदियां हमारा भविष्य है”। इस थीम का मुख्य उद्देश्य नदियों के महत्व उनकी रक्षा, उनके संरक्षण और लोगों की गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण से नदियों को बचाना है। इसके साथ हीं इस थीम (International Day of Action for Rivers 2025) का उद्देश्य नदियों को सुरक्षित रखने और सभी के स्वच्छ जल सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना भी है।
One thought on “International Day of Action for Rivers 2025 In Hindi| जानें क्यों मनाया जाता है ‘नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’, क्या है इसका इतिहास और महत्व”