Indian Newspaper Day 2025| जानें कैसे हुई थी ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ मनाने की शुरूआत

Indian Newspaper Day 2025

Indian Newspaper Day 2025: भारत में हर साल 29 जनवरी को ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देशभर में समाचार पत्र के महत्व को लोगों को समझाना है। दरअसल, भारत का पहला समाचार पत्र ‘हिकीज बंगाल गजट’ 29 जनवरी 1780 को प्रकाशित हुआ था।

यह दिन भारत में पत्रकारिता की नींव रखने वाला ऐतिहासिक दिन है और इसी वजह से इस ऐतिहासिक दिन को सम्मानित करने के लिए हर साल 29 जनवरी को ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) के रुप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं समाचार पत्र के इतिहास, महत्व और इसकी जरुरत के बारे में –

Indian Newspaper Day 2025

Indian Newspaper Day History

‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) का इतिहास 29 जनवरी 1780 से शुरू होता है, जब जेम्स ऑगस्टस हिकी ने कोलकाता से ‘हिकीज बंगाल गजट’ का पहला अंक प्रकाशित किया। यह भारत का पहला अंग्रेजी समाचार पत्र था, जो साप्ताहिक था। हिकी ने अपने अखबार में ब्रिटिश सरकार की आलोचना की और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का साहसिक उदाहरण पेश किया।

Read More: Range Rover के भी छक्के छुड़ाने आई है जबरदस्त लुक वाली 2025 Toyota Fortuner, शक्तिशाली इंजन और पावर के साथ करती है नताओं के दिल पर राज

कोलकाता से प्रकाशित यह अखबार भारतीय पत्रकारिता का आधार स्तंभ माना जाता है। इसके साथ ही यह दिन पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर प्रदान करता है। ऐसे में भारत की आजादी के बाद साल 1963 में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ द्वारा हर साल 29 जनवरी को ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से हर साल यह दिन भारत देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

Indian Newspaper Day 2025

Indian Newspaper Day Importance

गौरतलब है कि समाचार-पत्रों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। यह दिन हमें पत्रकारिता की भूमिका की याद दिलाता है, जो न केवल सूचना प्रदान करती है, बल्कि लोगों को जागरूक, शिक्षित और सशक्त भी बनाती है। यह दिन लोगों को स्वतंत्र और सार्वभौम एकता से काम करने के लिए प्रेरित करता है और जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाचार कलाकारों की भूमिका को भी प्रेरित करता है, यह दिन लोगों को एक सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

Read More: प्रीमियम फीचर्स और किलर लुक के साथ Mahindra को टक्कर देने आई है 2025 Maruti Grand Vitara, कीमत 11 लाख से शुरू

How Is Indian Newspaper Day Celebrated?

आपको बता दें कि ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) पर कई कार्यक्रम और प्रदर्शनी आयोजित की जाती हैं। पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर इस दिन जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके अलावा इस खास मौके पर स्कूली बच्चों और युवाओं को पत्रकारिता के महत्व और इतिहास के बारे में बताया जाता है।

Indian Newspaper Day 2025

Indian Newspaper Day 2025 Theme

बता दें कि हर साल ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) को एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देशभर में समाचार पत्र के प्रति लोगों की जागरुकता को बढ़ाना होता है। साल 2025 के लिए फिलहाल इस दिन की कोई खास थीम निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी इस दिन पर पत्रकारिता में स्वतंत्रता और सत्य की ताकत को याद किया जाएगा।

One thought on “Indian Newspaper Day 2025| जानें कैसे हुई थी ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ मनाने की शुरूआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *