Indian Coast Guard Day 2025 In Hindi: हमारे देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान दिन रात वायु, जल और थल पर तैनात रहते हैं और हमारे देश के सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। जमीन पर हमारी सेना, वायु में वायुसेना और समुद्र में भारतीय तटरक्षक बल हमारे देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता है। इसलिए हर साल 1 फरवरी को ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ (Indian Coast Guard Day) मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस बल की सेवा, समर्पण और वीरता को सम्मान देना है।
यह दिन देश की समुद्री सुरक्षा, तटीय निगरानी और समुद्री कानून प्रवर्तन में तटरक्षक बल के योगदान को उजागर करने के लिए खास होता है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard Day 2025) समुद्र का पहरेदार हैं, जो हमारी रक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी पर रहता है। तटरक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि बल की वीरता और बलिदान को सलाम करने का दिन है।
इस दिन हम सभी को उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए और उनके वीरतापूर्ण कार्यों को याद करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

History Of Indian Coast Guard Day
आपको बता दें कि ‘भारतीय तटरक्षक बल’ की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी। उस समय समुद्र के रास्ते होने वाली तस्करी और अवैध व्यापार को रोकने की सख्त जरूरत थी। हालांकि इसके बाद 18 अगस्त 1978 को संसद ने आधिकारिक रूप से 1 फरवरी को ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ (Indian Coast Guard Day 2025) घोषित किया। इसके बाद से हीं हर साल भारतीय तटरक्षक बल के योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ मनाया जाता है।
आपको जान लेना चाहिए कि आज के समय में भारतीय तटरक्षक बल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल बन चुका है। यह बल समुद्री गश्त, आपदा प्रबंधन और तटीय निगरानी जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। साल 1977 में इस बल की स्थापना के बाद से हीं यह बल न केवल तस्करों को पकड़ने में बल्कि हजारों लोगों की जान बचाने, समुद्री आपदाओं से निपटने और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
Read More: International Zebra Day 2025| जानें क्या है ‘अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम

Importance Of Indian Coast Guard Day
गौरतलब है कि भारत देश विशाल समुद्री सीमाओं (Indian Coast Guard Day 2025) से घिरा हुआ है, और इनकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। तटरक्षक बल न केवल समुद्री घुसपैठियों और तस्करों को रोकता है, बल्कि समुद्री आपदाओं में जान बचाने, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य तटरक्षक बल के साहस, सेवा और योगदान का सम्मान करना है।
Indian Coast Guard Day 2025 Theme
बता दें कि हर साल ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ (Indian Coast Guard Day 2025) को एक अलग थीम या विषय के साथ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय तटरक्षक के योगदानों को सम्मान देना हीं होता है। साल 2025 में, भारतीय तटरक्षक बल अपना 49वां स्थापना दिवस मना रहा है और इस वर्ष इस दिवस को मनाने की थीम है”स्वर्णिम भारत: धरोहर और प्रगति” है, जो भारत की समृद्ध विरासत और निरंतर प्रगति को दर्शाती है।

Read More: Indian Newspaper Day 2025| जानें कैसे हुई थी ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ मनाने की शुरूआत
Indian Coast Guard Day 2025 Celebration
‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ (Indian Coast Guard Day 2025) हमें उन बहादुर कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जो हमारे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर, तटरक्षक बल की झांकी, मार्चिंग दल और बैंड का प्रदर्शन भी किया जाता है, जो उनकी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है।