Happy Pi Day 2025 In Hindi : गणित पढने वालों ने पाई के बारे में तो जरुर पढा होगा। पाई का इस्तेमाल गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग के फार्मूला में किया जाता है। पाई का अधिकतर उपयोग ज्यामिति में होता है। पाई एक रहस्यमयी संख्या है, जिसका उपयोग गणना में अनगिनत बार किया जाता है। मुख्य रुप से पाई का इस्तेमाल किसी वृत्त की परिधि या क्षेत्रफल निकालने के लिए किया जाता है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं, कि पाई को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 14 मार्च को पाई दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2019 में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में भी घोषित किया गया और तभी से हर साल 14 मार्च को दुनियाभर में ‘पाई दिवस’ (Happy Pi Day 2025) मनाया जाता है, ताकि लोगों को गणित के इस महत्वपूर्ण संख्या के बारे में जानकारी दी जा सके। ऐसे में आइए जानते हैं ‘पाई दिवस’ के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

What Is Pi and Why Pi Day Is Celebrated?
आपको बता दें कि पाई एक ग्रीक अक्षर है। गणित शास्त्र के अनुसार पाई को एक अपरिमेय संख्या माना जाता है, जिसका मान लगभग 3.14159 होता है। ऐसे में इसके महत्व को उजागर करने के लिए हर साल दुनियाभर में 14 मार्च को पाई दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 14 मार्च अमेरिकी तिथि के अनुसार 3/14 पाई के शुरुआती तीन अंकों से मेल खाता है, इसलिए 14 मार्च के दिन को पाई दिवस के रुप में चुना गया।
Read More : Creta की बत्ती गुल करने जल्द आ रही है 2025 Hyundai Exter, लुक…फीचर्स और परफॉर्मेंस तक में बनेगी सबसे बेहतर
Pi Day History
दरअसल, साल 2009 में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा ने ‘पाई दिवस’ की मान्यता का सबसे पहले समर्थन किया था। सबसे पहले साल 1988 में सैन फ्रांसिस्को के प्रसिद्ध वैज्ञानिक लैरी शॉ ने एस्कॉर्टीटोरियम में ‘पाई दिवस’ का उत्सव आयोजित किया था।
उन्होंने इस उपलक्ष्य में आम कर्मचारियों और जन सामान्य के साथ मार्च करते हुए फ्रूट पाई खाते हुए इस दिन को मनाया था। 12 मार्च 2009 को प्रतिनिधि सभा ने इससे संबंधित एक संकल्प पारित किया और 14 मार्च 2009 को ‘पाई दिवस’ के रूप में इसे स्वीकार किया गया। तब से लेकर आज तक हर साल 14 मार्च के दिन ‘पाई दिवस’ (Pi Day 2025) मनाया जाता है।

Importance Of Pi In Mathematics
जान लें कि कहने के लिए पाई केवल एक संख्या है, लेकिन ये सच में अद्भूत है। गणित शास्त्र में पाई संख्या का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वृत्, गोले और त्रिज्या से संबंधित सभी गणनाएं पाई के द्वारा ही संभव हैं। पाई के बिना आप इनकी गणना नहीं कर सकते। पाई के द्वारा वास्तुकला, अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और नदियों की लंबाई जैसी गणना की जाती है। इतना ही नहीं बहुत कम लोग जानते हैं, कि समय और दूरी की गणना में भी पाई की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Read More : क्रूजर बाइक्स की दुनिया उजाड़ने आ गई है 2025 Triumph Speed Twin 900, धांसू हैं फीचर्स और कीमत भी किफायती
World Records Related To Pi
आपको बता दें कि दुनिया भर में पाई से जूड़े कई विश्व रिकॉर्ड हैं।
- एक जापानी व्यक्ति अकिरा हरागुची ने 1,00,000 दशमलव स्थानों तक पाई को याद करने का रिकॉर्ड हासिल किया है।
- श्राीनिवास रामानुजन जो महान भारतीय गणितज्ञ थे। उन्होनें पाई की गणना के लिए कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए।
- ऑर्किमिडीज जिन्होनें पाई की सबसे पहली सटीक गणना की।

Why Pi Day Is Celebrated?
हर साल 14 मार्च को ‘पाई दिवस’ (Pi Day 2025) गणितीय चिन्ह पाई को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। ‘पाई दिवस’ मनाने का मकसद गणित के महत्व को समझना और उसकी सराहना करना है। इतना ही नहीं ये एक परिमेय संख्या है। इसका मतलब है इसके दशमलव के विस्तार को कभी दोहराया या खत्म नहीं किया जा सकता। ‘पाई दिवस’ मनाने का उद्देश्य इस अद्भुत संख्या के स्मरण करने के साथ-साथ गणित के महान गणितज्ञ अल्बर्ट आइंस्टीन के जन्मदिन को भी जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।
How To Celebrated Pi Day?
‘पाई दिवस’ (Pi Day 2025) मनाने का मुख्य उद्देश्य पाई संख्या को सम्मान देना है। इस दिन कई लोग पाई खाकर ‘पाई दिवस’ मनाते हैं। वहीं कई लोग एप्पल पाई, क्रीम पाई और मीट पाई जैसे अलग-अलग तरह की पाई बनाकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा इस खास दिन पर बड़े-बड़े स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में गणित क्विज, गणित से जुड़े सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं।
कुछ लोग ‘पाई दिवस’ के दिन पाई थीम वाली टी-शर्ट भी पहनते हैं। वहीं अमेरिका देश के कुछ स्थानों में बच्चे पाई के आकार का केक काटकर पाई दिवस मनाते हैं। इतना हीं नहीं बल्कि कई स्कूल और कॉलेजों में पाई रेस कराई जाती है, जिसमें 3.14 किलोमीटर दौड़ना होता है। इस तरह दुनिया भर में ‘पाई दिवस’ को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
One thought on “Happy Pi Day 2025 In Hindi| जानें क्यों और कब मनाया जाता है ‘पाई दिवस’, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम”