CISF Raising Day 2025 In Hindi : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जिसे CISF (Central Industrial Security Force) के नाम से जाना जाता है, भारत का एक सशस्त्र पुलिस बल है, जो देश की संपत्ति और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होता है। यह गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। सीआईएफ का मुख्य काम देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान देना, औद्योगिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन में योगदान करना, ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा करना होता है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) हमारे देश का वो स्तंभ है, जो देश की सुरक्षा को सुनिश्चिरत करता है। साथ हीं इसकी स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी और तभी से हर साल 10 मार्च को देश की सुरक्षा में CISF के योगदान को दिखाने के लिए ‘CISF स्थापना दिवस’ (CISF Raising Day) मनाया जाता है।
हमारे देश के बड़े सरकारी उद्योगों, एयरपोर्ट, मेट्रो और परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की होती है। ऐसे में हर साल 10 मार्च को ‘सीआईएसएफ स्थापना दिवस’ (CISF Raising Day 2025) मनाने का मुख्य उद्देश्य इस बल की अहमियत और इसकी सेवाओं को सम्मान देना होता है। तो आइए जानते हैं इस खास दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में सारी डिटेल्स –

CISF Raising Day History
आपको बता दें कि CISF यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना 10 मार्च 1969 को संसद के एक अधिनियम के तहत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी उद्योगों, महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना था। शुरुआत में यह बल केवल 2,800 कर्मियों के साथ बना था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सीआईएसएफ के कर्मियों की संख्या 1,65,000 से भी अधिक हो चुकी है।
Read More : No Smoking Day 2025 In Hindi| जानें ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ऐसे में हर साल 10 मार्च को ‘CISF स्थापना दिवस’ मनाया जाता है, जिसका मकसद CISF जवानों के समर्पण, साहस और अनुशासन को सम्मान देना और उनकी उपलब्धियों को उजागर करना है। यह दिवस पूरे देश के लिए भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह दिन राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने की ओर हमें अग्रसर करता है। साथ हीं यह दिन युवा लोगों में देश रक्षा की भावना जगाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

Why CISF Raising Day Is Celebrated?
दरअसल, CISF ना सिर्फ सरकारी संस्थानों बल्कि एयरपोर्ट, मेट्रो, बंदरगाहों, सरकारी इमारतों, ऐतिहासिक स्थलों और VIP सुरक्षा में भी बड़ी भूमिका निभाता है, बल्कि इस बल की सेवाएं भारत की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत बनाना है। इसके अलावा यह दिवस CISF की महान उपलब्धियों और राष्ट्र की सुरक्षा में इसकी भूमिका को सम्मानित करने के लिए भी मनाया जाता है।
Read More : International Women’s Day 2025 In Hindi| जानें ‘ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम
देखा जाए तो ‘CISF स्थापना दिवस’ एक ऐसा दिन होता है, जब देश के सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इस दिन गौरवशाली संगठन की अटूट ताकत के बारे में सबको याद दिलाया जाता है।
CISF Raising Day 2025 Theme
हर साल ‘CISF स्थापना दिवस’ को एक नए थीम के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य CISF की महान उपलब्धियों और राष्ट्र की सुरक्षा में इसकी भूमिका को सम्मानित करना होता है। फिलहाल साल 2025 के लिए ‘CISF स्थापना दिवस’ की थीम अभी तय नहीं की गई है, लेकिन इसका पता लगते हीं अपडेट कर दिया जाएगा।

CISF Raising Day Importance
आपको बता दें कि ‘CISF स्थापना दिवस’ पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जवानों की बहादुरी, अनुशासन और सेवा भावना को सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर परेड समारोह का आयोजन होता है, जहां CISF जवान अपनी ट्रेनिंग और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन करते हैं।
Read More : National Safety Day 2025 In Hindi | जानें ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम
इसके अलावा सम्मान समारोह में उन जवानों को पुरस्कार और पदक दिए जाते हैं, जिन्होंने बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। इस दिन CISF कर्मियों के लिए सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम भी होते हैं, जिससे वे मनोरंजन और टीम वर्क का आनंद ले सकें। साथ ही, सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं, जिनमें औद्योगिक क्षेत्रों और सरकारी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाती हैं।
2 thoughts on “CISF Raising Day 2025 In Hindi| जानें ‘सीआईएसएफ स्थापना दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम”