Arunachal Pradesh Foundation Day 2025 : अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जहां की संस्कृति, खानपान और प्राकृतिक नजारे किसी जन्नत से कम नहीं लगते। इसे ‘पूरब का सूर्योदय’ भी कहा जाता है, क्योंकि भारत में सूरज सबसे पहले यहीं निकलता है। हर साल 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश अपना स्थापना दिवस मनाता है। ऐसे में अगर आप भी इस राज्य के स्थापना दिवस पर इस जगह की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो जानिए यहां की सबसे खास जगहें, जो आपके सफर को यादगार बना देंगी।

Read More : Tips To Increase Happy Hormones In 2025: हमेशा पॉजिटिव और खुश रहने का सीक्रेट
रोइंग: अरुणाचल की धड़कन
आपको बता दें कि रोइंग को अरुणाचल प्रदेश की जान कहा जाता है। यहां की साफ-सुथरी नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें और झरने इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। खास बात ये है कि फरवरी महीने में यहां एक शानदार फेस्टिवल भी होता है, जिसमें दूर-दूर से पर्यटक शामिल होने आते हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है या आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो रोइंग आपके लिए बेस्ट जगह है। यह स्थान दिबांग घाटी में स्थित है।

चांगलांग: प्रकृति और परंपरा का संगम
अगर आप अरुणाचल प्रदेश की खास संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखना चाहते हैं, तो चांगलांग ज़रूर जाएं। यह जगह अपनी नायाब खूबसूरती और अनोखी परंपराओं के लिए मशहूर है। राजधानी ईटानगर से इसकी दूरी 307 किमी है। यहां की ऊंचाई समुद्र तल से 200 मीटर से 4,500 मीटर तक फैली हुई है। चांगलांग खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन जगह है, क्योंकि यहां के पहाड़, जंगल और झरने हर तस्वीर को खूबसूरत बना देते हैं।

Read More : Side Effects Of Drinking Water from Pastic Bottles: प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने के नुकसान
मेचुका वैली: मिनी स्विट्जरलैंड
अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मेचुका वैली आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह शि-योमी जिले में स्थित है और समुद्र तल से करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर बसी है। इस जगह को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। यहां आप अरुणाचल की रंग-बिरंगी संस्कृति को करीब से देख सकते हैं। अगर आप मेचुका जाएं, तो दोर्जिलिंग गांव, हनुमान पॉइंट, गुरु नानक तपोस्थान और गुरुद्वारा, न्यू गोम्पा, मेचुका बस्ती और सैमटेन योंगचा मठ (पुराना गोम्पा) जरूर देखें।

जीरो वैली: प्रकृति का अनोखा उपहार
अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबानसिरी जिले में स्थित जीरो वैली एक बेहद खूबसूरत जगह है। यह समुद्र तल से 5500 फुट की ऊंचाई पर बसी है और अपनी हरियाली, बांस के जंगलों और साफ नीले आसमान के लिए मशहूर है। यहां की खास बात यह है कि खेती के लिए न तो जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है और न ही मशीनों का, बल्कि यहां के लोग अपने हाथों से खेती करते हैं। अगर आप यहां जाएं, तो टैली वैली वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, कार्दो हिल्स और शिवलिंगम को देखना न भूलें।
अरुणाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य, अनोखी संस्कृति और एडवेंचर के शानदार विकल्पों की वजह से हर यात्री के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। अगर आप इस राज्य की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ऊपर बताई गई जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
One thought on “Arunachal Pradesh Foundation Day 2025| अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर घूमें ये 4 खास जगहें, मिलेगा स्वर्ग का नजारा”