April Fool Day 2025 In Hindi : हर साल 1 अप्रैल को पूरी दुनिया में ‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं, उन्हें बेवकूफ बनाते हैं और फिर हंसते हैं। कई देशों में इस दिन को लेकर अलग-अलग परंपराएं भी हैं। जैसे फ्रांस, इटली और बेल्जियम में लोगों की पीठ पर कागज की मछली चिपकाने का चलन है, जिसे “एप्रिल फिश” कहा जाता है।
भारत में लोग 1 अप्रैल के दिन दूसरों को मूर्ख बनाकर फिर कहते हैं, ‘’अप्रैल फूल बनाया….तूमको गुस्सा आया’’। खासतौर पर बच्चे इस दिन खूब जश्न मनाते हैं। हालांकि मूर्ख दिवस को दुनियाभर में मनाया जाता है, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि आखिर ये दिन क्यें मनाया जाता है। तो आइए इस ब्लॉग में जानते हैं ‘‘अप्रैल फूल डे’’ के पीछे का इतिहास –
Read More : Odisha Day in Hindi | जानें क्यों मनाया जाता है ‘उत्कल दिवस’, क्या है इसका इतिहास और महत्व

Why ‘April Fool Day’ Is Celebrated?
‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool Day 2025) का असली कारण अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि, इसके पीछे कई दिलचस्प कहानियां और इतिहास जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख थ्योरीज़ –
1. कैलेंडर बदलाव की कहानी (1582, फ्रांस)
कई इतिहासकारों का मानना है कि 1582 में फ्रांस ने जूलियन कैलेंडर छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था। पहले 1 अप्रैल को नया साल मनाया जाता था, लेकिन नया कैलेंडर लागू होने के बाद नया साल 1 जनवरी से मनाया जाने लगा।
हालांकि, कुछ लोग इस बदलाव से अनजान रहे और अब भी 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे। ऐसे लोगों को दूसरों ने मजाक का पात्र बनाया और उन्हें ‘अप्रैल फूल’ कहकर चिढ़ाने लगे। यही परंपरा धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई।

2. हिलेरिया त्योहार (प्राचीन रोम)
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool Day 2025) की जड़ें रोमन साम्राज्य के ‘हिलेरिया’ (Hilaria) त्योहार से जुड़ी हैं। यह एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब होता है खुश रहना।
इस त्योहार में लोग मजाकिया वेशभूषा पहनकर दूसरों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते थे। माना जाता है कि यही परंपरा समय के साथ बदलकर ‘अप्रैल फूल डे’ बन गई।
Read More : World Sparrow Day 2025 In Hindi| जानें ‘विश्व गौरैया दिवस’ का इतिहास, महत्व और थीम
3. वसंत ऋतु और प्रकृति का मजाक
कुछ लोग ‘अप्रैल फूल डे’ को वसंत विषुव (Spring Equinox) से भी जोड़ते हैं। यह वह समय होता है जब मौसम तेजी से बदलता है, कभी गर्मी लगती है तो कभी ठंड, कभी बारिश हो जाती है तो कभी धूप निकल आती है।
कहा जाता है कि प्रकृति खुद लोगों के साथ मजाक करती है, इसलिए लोगों ने भी इसी समय मजाक करने की परंपरा शुरू कर दी।

‘April Fool Day’ In Present Time
आजकल ‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool Day 2025) सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं रहा। कई बड़े ब्रांड्स और मीडिया कंपनियां फेक न्यूज, जोक्स और ट्रिकी ऐड कैंपेन चलाकर लोगों को हंसाने का काम करती हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि मजाक किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए और शालीनता के दायरे में रहे।
तो इस बार 1 अप्रैल को हंसने और हंसाने का दिन बनाइए, लेकिन इस तरह कि किसी को दिक्कत न हो!