National Tourism Day 2025 Theme: भारत में हर साल 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ (National Tourism Day) मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और लोगों को यह इस बात से अवगत करवाना है कि पर्यटन सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है।
इसके अलावा भी इसका महत्व (National Tourism Day 2025 Theme) कहीं ज्यादा है, जो हमारे देश की संस्कृति और खूबसूरती को दुनियाभर में पहुंचाता है। यहीं कारण है कि इस दिन के बारे में जागरुकता होना देश के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों के लिए जरुरी है।
Read More: National Voters Day 2025 Theme| जानें क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व

National Tourism Day History
आपको बता दें कि भारत में ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ (National Tourism Day 2025 Theme) मनाने की शुरुआत आजादी के बाद साल 1948 में हुई। उस समय पर्यटन के महत्व को समझते हुए सबसे पहले पर्यटन यातायात समिति बनाई गई और इसके तीन साल बाद साल 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन कार्यालय खोले गए। इसके बाद धीरे-धीरे यह पहल दिल्ली और मुंबई तक पहुंची और आखिरकार साल 1998 में पर्यटन विभाग को एक अलग मंत्रालय का दर्जा दिया गया, जिसे पर्यटन और संचार मंत्री की देखरेख में चलाया गया। यह कदम पर्यटन को और अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया था।
Why National Tourism Day Is Celebrated?
‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ (National Tourism Day 2025 Theme) का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि पर्यटन का महत्व केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। यह देश की आर्थिक तरक्की और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाता है। पर्यटन क्षेत्र भारत की कुल जीडीपी में 9.2% और रोजगार में 8.1% का योगदान देता है। साथ ही यह दिन देश के सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के महत्व को उजागर करता है और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देता है।

When National Tourism Day Is Celebrated?
भारत में हर साल 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ (National Tourism Day 2025 Theme) मनाया जाता है। इसके अलावा हर साल 27 सितंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ भी मनाया जाता है। दोनों दिनों का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके महत्व को समझाना है।
How National Tourism Day Is Celebrated?
आपको बता दें कि 25 जनवरी को देशभर में ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ (National Tourism Day 2025 Theme) मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- इस दिन जगह-जगह पर कई सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिसमें पर्यटन की संभावनाओं और उसकी चुनौतियों पर चर्चा की जाती है।
- वहीं इसके साथ हीं कई स्कूलों और कार्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें देश की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को दिखाने वाले प्रदर्शित किए जाते हैं।
- इसके अलावा इस दिन के महत्व को बढ़ाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारें अपने-अपने पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाती हैं।

National Tourism Day Importance
गौरतलब है कि ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ (National Tourism Day 2025 Theme) हमें यह एहसास कराता है कि हमारा देश पर्यटन के मामले में कितनी संभावनाओं से भरा हुआ है। यह न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि हमारी संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जीवित रखता है।
Read More: भारत में लॉन्च हुआ Realme 14 Pro 5G, है 6000mAh बैटरी, 8GB रैम और 50MP कैमरा से लैस, देखें कीमत
National Tourism Day 2025 Theme
आपको बता दें कि ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2025’ का थीम (National Tourism Day 2025 Theme) “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” है। इस साल का यह थीम आर्थिक विकास को प्रेरित करने में पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालता है, साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि इसका लाभ भारत में समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे।
One thought on “National Tourism Day 2025 Theme| जानें क्यों और कब मनाया जाता है ये खास दिन?”