Karan Singh Grover Net Worth 2025 : टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अपने नाम का पर्चम लराने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करण का शो ‘दिल मिल गए’ और ‘क़ुबूल है’ से घर-घर में पहचान बनाई हैं। वहीं बीते साल 2024 में करण ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की।
उन्होंने ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आए। इस फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉस मिला। वहीं आज हम आपको करण सिंह ग्रोवर के करियर और नेट वर्थ (Karan Singh Grover Net Worth 2025) के बारे में बताने जा रहें हैं।

Read More : Side Effects Of Drinking Water from Pastic Bottles: प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने के नुकसान
इस सीरियल ने करण को दिलाई शोहरत
करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover Net Worth 2025) का साल 2012 में आया शो ‘क़ुबूल है’ ने उनकी किस्मत के दरवाजें खोल दिए थे। इस शो में उन्होंने असद अहमद खान के किरदार में नजर आए थे। इस किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए। उनकी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का टॉप एक्टर बना दिया।
वहीं इस शो के बाद साल 2019 में एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में ‘मिस्टर ऋषभ बजाज’ के रोल से उन्होंने शानदार वापसी की। इस शो में वापसी के साथ ही वह टीवी के सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल हो गए और उन्होंने 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड की कमाई की।
बिपाशा बसु संग शादी और बॉलीवुड में एंट्री
करण सिंह ग्रोवर के बॉलीवुड डेब्यू के बारें में बात करें तो एक्टर ने फिल्म ‘अलोन’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बसु थीं। फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली।
Read More : Tips To Increase Happy Hormones In 2025: हमेशा पॉजिटिव और खुश रहने का सीक्रेट
इसके बाद, 2016 में ‘हेट स्टोरी 3’ में भी करण नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और करण ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ टीवी नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा सकते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover Net Worth 2025)
करण सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी बिजनेस सेंस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये और टीवी शो के लिए 3-5 लाख रुपये प्रति दिन चार्ज करते हैं। इसके अलावा, वेब सीरीज और ब्रांड प्रमोशन से भी उनकी अच्छी इनकम होती है।
वहीं सबसे बढ़ी बात यह है कि करण की नेट वर्थ (Karan Singh Grover Net Worth 2025) उनकी पत्नी बिपाशा बसु से भी ज्यादा है। करण सिंह ग्रोवर की नेट वर्थ 224 करोड़ रुपए है। वहीं बिपाशा की 113 करोड़ रुपए है।
बेहद शानदार लाइफस्टाइल जीते है एक्टर
करण (Karan Singh Grover Net Worth 2025) काफी शानदार लाइफस्टाइल जीना पसंद करते है। उन्होंने साल 2016 में मुंबई में 11 करोड़ रुपये का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा। साथ ही उनके कार कलेक्शन के बारें में बात करें तो उनके पास Audi Q7 (₹81 लाख) और Toyota Fortuner (₹28 लाख) जैसी महंगी कारें भी हैं।