Yamaha R15 V4 2025: भारतीय मार्केट में जब भी बात स्टाइलिश, स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स की आती है, तो लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा Yamaha की बाइक्स पर होता है। कंपनी की बाइक्स लुक से लेकर फीचर्स तक के मामले में बेहद पसंद की जाती हैं। इसमें भी लोग Yamaha R15 V4 2025 पर आजकल खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए अब कंपनी ने अपनी इस स्पोर्टी बाइक का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है।
ये नया मॉडल लुक से लेकर फीचर्स तक के मामले में बेहद शानदार है। ऐसे में अगर अगर आपको एक स्टाइलिश, स्पोर्टी और एडवांस फीचर्स से लैस बाइक चाहिए, तो Yamaha R15 V4 2025 आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस नए मॉडल के फीचर्स, इंजन और माइलेज तक के बारे में सारी डिटेल्स –

Yamaha R15 V4 2025 के फीचर्स हैं बेहद एडवांस
फीचर्स के तौर पर देखा जाए तो Yamaha R15 V4 2025 में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए हैं, जिससे यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक्स में से एक बन जाती है। इसमें आपको ड्यूल चैनल ABS दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग और भी ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो जाती है।
वहीं रात में बढ़िया विजिबिलिटी के लिए इसमें बाय-फंक्शनल LED हेडलाइट और LED टेललाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ VVA इंडिकेटर मौजूद है, जिससे आपको राइडिंग के दौरान जरूरी जानकारी भी मिल जाती है।
बता दें कि इस बाइक में वाई-कनेक्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को आसानी से बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं। इस बाइक में गियर पोजिशन इंडिकेटर, स्मूद राइडिंग के लिए इसमें क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो इस बाइक को बाकियों से खास बनाता है।

Yamaha R15 V4 2025 का इंजन भी है बेहद पावरफुल
आपको बता दें कि Yamaha R15 V4 2025 में बेहतरीन पावर और माइलेज के लिए 155cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC 4-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 18.4 PS की अधिकतम पावर और 14.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं राइडर्स के बेहतर अनुभव के लिए ये बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे स्मूद राइडिंग मिलती है। अंत में माइलेज की बात करें तो लगभग 55.20 kmpl तक का माइलेज मिलता है, जो इस सेगमेंट की स्पोर्ट्स बाइक के हिसाब से शानदार है।
Yamaha R15 V4 2025 की कीमत
कीमत की बात की जाए तो भारतीय मार्केट में Yamaha R15 V4 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.82 लाख से शुरू होती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट ₹1.98 लाख तक जाता है।