World Wetlands Day 2025 In Hindi: दुनिया की लगभग 40% जैव विविधता आर्द्रभूमियों पर निर्भर करती है। हालांकि इसके बावजूद बेहद कम लोग जानते हैं कि हमारी धरती के लिए आर्द्रभूमियाँ कितनी जरूरी हैं। ये सिर्फ दलदल या पानी से भरे इलाके नहीं हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए अनमोल खजाना हैं। इसी को लेकर लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 2 फरवरी को दुनियाभर में ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands Day 2025) मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों के बीच आर्द्रभूमियों की रक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा सके। हालांकि इस दिन को मनाने के पीछे एक और कहानी छिपी है। दरअसल, यह दिन 1971 में ईरान के रामसर शहर में हुई एक अंतरराष्ट्रीय संधि की याद में मनाया जाता है, जिसे ‘रामसर कन्वेंशन’ कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands Day 2025) के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में –

History Of World Wetlands Day 2025
आपको बता दें कि साल 1960 के दशक में वैज्ञानिकों ने आर्द्रभूमियों की गिरती स्थिति पर चिंता जताई। इसे संरक्षित करने के लिए 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में “रामसर कन्वेंशन” नामक एक समझौता हुआ, जिसके तहत आर्द्रभूमियों की सुरक्षा के लिए कई देशों ने संकल्प लिया। इसके बाद साल 1997 से इस दिन को ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands Day 2025) के रूप में मनाया जाने लगा। हालांकि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी साल 2021 में इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी।
Importance Of World Wetlands Day 2025
आपको पता होना चाहिए कि आर्द्रभूमियाँ यानी झीलें, दलदल, नदियों के किनारे, मैंग्रोव वन और जलमग्न जंगल, ये सभी प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) का अहम हिस्सा हैं।
ये न सिर्फ पानी को शुद्ध करने, बाढ़ को रोकने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करती हैं, बल्कि हजारों जीवों का घर भी हैं, लेकिन शहरीकरण, खेती और प्रदूषण के कारण आर्द्रभूमियों का क्षेत्र तेजी से घट रहा है।
इसी को रोकने के लिए ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands Day 2025) मनाया जाता है, ताकि लोग इनकी अहमियत समझें और इन्हें बचाने के लिए कदम उठाएं।

Why Wetlands Are Necessary?
आर्द्रभूमियाँ हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी होती हैं। ये एक प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करती हैं और पानी को साफ रखने में मदद करती हैं। वहीं जब बाढ़ आती है, तो ये स्पंज की तरह पानी को सोख लेती हैं, जिससे बाढ़ का असर कम हो जाता है।
इसके अलावा आर्द्रभूमियां लाखों पक्षियों और जलीय जीवों का घर होती हैं। साथ ही ये जलवायु परिवर्तन को रोकने में भी मदद करती हैं क्योंकि ये कार्बन अवशोषित करती हैं। अंत में आर्द्रभूमियां खेती, मछली पालन और पर्यटन के जरिए ये लाखों लोगों को रोजगार भी देती हैं। ऐसे में साफतौर पर हमारी जिंदगी में आर्द्रभूमियों का महत्व काफी ज्यादा है।
How World Wetlands Day Is Celebrated?
‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands Day 2025) को मनाने के लिए कई तरह की जागरूकता गतिविधियाँ की जाती हैं। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें लोगों को आर्द्रभूमियों के महत्व के बारे में समझाया और जागरुक किया जाता है।
वहीं कई जगहों पर इस दिन स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाए जाते हैं ताकि इनका संरक्षण किया जा सके। इसके अलाावा वैज्ञानिक और पर्यावरणविद सेमिनार और वर्कशॉप में आर्द्रभूमियों के महत्व और उनके बचाव के उपायों पर चर्चा करते हैं। अगर आप भी इस दिन अपना योगदान देना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए इस दिन के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं।
Read More: जबरदस्त माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ लो आ गई नई Yamaha MT-15 2025, खूबियां देख हो जाएगा प्यार

World Wetlands Day 2025 Theme
हर साल ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ को एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों की रक्षा और संरक्षण हीं होता इस दिन का थीम है “Wetlands and Climate Change” (आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन)। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि आर्द्रभूमियाँ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद कर सकती हैं, जैसे कि बाढ़ नियंत्रण, कार्बन संग्रहण और जैव विविधता को बनाए रखना। ऐसे में हमें इसकी रक्षा के लिए मिलकर कदम उठाना चाहिए।
Facts About Wetlands
आपको बता दें कि दुनिया की लगभग 40% जैव विविधता आर्द्रभूमियों पर निर्भर करती है। एक स्वस्थ आर्द्रभूमि समुद्र की तुलना में दोगुना अधिक कार्बन स्टोर कर सकती है। भारत में 75 से ज्यादा आर्द्रभूमियाँ “रामसर स्थल” के रूप में पहचानी गई हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय महत्व है। दुनिया की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि अमेज़न नदी के आसपास का क्षेत्र है, जो अनगिनत जीव-जंतुओं का घर है।