Kabir Bedi: कबीर बेदी का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में शुमार होता है जिन्होंने ना सिर्फ फिल्मों में, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं। आज वो 78 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी जिंदगी के कुछ किस्से आज भी लोगों को दिलचस्प लगते हैं।
उनकी पहली शादी 1970 में प्रोतिमा गौरी से हुई थी। प्रोतिमा एक जानी मानी क्लासिकल डांसर और मॉडल थीं, जो अपनी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती थीं। उस दौर में जब लोग अपने रिश्तों को छुपाकर रखते थे, वहीं कबीर और प्रोतिमा का प्यार और शादी दोनों ही खुलकर सामने आए।
प्रोतिमा की पर्सनालिटी बेहद दमदार थी। उन्होंने अपने करियर में कई सीमाओं को तोड़ा और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी। कबीर बेदी और प्रोतिमा की जोड़ी एक वक्त पर काफी चर्चा में रही, लेकिन वक्त के साथ उनके रास्ते अलग हो गए।

कबीर बेदी ने बताया क्यों नहीं चली उनकी पहली शादी
बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कबीर बेदी ने अपने पुराने रिश्तों को लेकर बात की और बताया कि न्होंने काफी ईमानदारी से अपनी पहली शादी की सच्चाई बताई। कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की मुलाकात 60 के दशक के आखिर में हुई थी और 1969 में दोनों ने शादी कर ली।
शुरूआत में सबकुछ ठीक चल रहा था, उनके दो बच्चे भी हुए पूजा बेदी और सिद्धार्थ। लेकिन जैसे ही 70 का दशक आया, उनकी जिंदगी में बदलाव आने लगा। कबीर ने बताया कि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। प्यार अब जिम्मेदारी में बदल चुका था और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से अलग होते जा रहे थे।

इस दौरान दोनों ने अपनी शादी के बाहर भी रिश्ते तलाशने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि नॉर्मल शादी उनके लिए नहीं चली, और शायद यही वजह थी कि दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। कबीर ने आगे कहा कि उनकी और प्रोतिमा की शादी हुई थी, बच्चे भी हुए और करीब सात साल तक उनका रिश्ता चला। लेकिन वक्त के साथ उनके बीच परेशानियां आने लगीं, खासकर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की वजह से।
उस दौर में उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की। कबीर बताते हैं कि ओपन मैरिज उन्हें उस वक्त एक ऐसा रास्ता लगा, जिससे वो साथ रह सकते थे और शादी को भी बचा सकते थे। लेकिन ये कोशिश ज्यादा वक्त नहीं टिक सकी। धीरे-धीरे यह एक्सपेरिमेंट भी नाकाम हो गया और आखिरकार उन्हें अलग होने का फैसला लेना पड़ा।

कबीर और प्रोतिमा बाहर तलाशने लगे थे रिश्ते
गौरतलब है कि कबीर ने आगे बताया कि दोनों ने तय किया था कि वे शादी में रहते हुए भी दूसरे लोगों से मिल सकते हैं, दोस्ती कर सकते हैं, यहां तक कि रोमांटिक रिश्ते भी बना सकते हैं। शुरुआत में उन्हें लगा कि ये सब सहज होगा, लेकिन जब कबीर को प्रोतिमा के दूसरे रिश्तों के बारे में पता चला, तो उन्हें अंदर से झटका लगा।
उन्होंने माना कि जितना आसान उन्होंने सोचा था, उतना था नहीं। मन में जलन और बेचैनी होना स्वाभाविक था। कबीर कहते हैं कि वो समय उनके लिए एक सोशल एक्सपेरिमेंट जैसा था। उन्हें लगा कि वे इस तरह की शादी को संभाल पाएंगे, लेकिन समय के साथ समझ आया कि वे इसके लिए बने ही नहीं थे।

साल 1974 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अलगाव के बाद प्रोतिमा ने अपनी जिंदगी को एक अलग दिशा दी उन्होंने आध्यात्म की राह पकड़ ली और संन्यास ले लिया। वहीं कबीर ने इसके बाद तीन बार शादी की, और अब अपनी चौथी पत्नी परवीन दुसांज के साथ एक स्थिर जीवन जी रहे हैं।