बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अर्जुन कपूर आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अर्जुन कपूर की फिल्मी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। 2012 में जब उन्होंने ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब हर किसी को लगा था कि वो लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में छाए रहेंगे।
पहली ही फिल्म हिट रही और अर्जुन की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया।लोगों को लगा कि बोनी कपूर के बेटे में वो स्टार पावर है जो उन्हें टॉप पर पहुंचा सकती है। लेकिन सच्चाई ये है कि डेब्यू के बाद अर्जुन कपूर का करियर वैसा नहीं चला, जैसी उन्होंने या उनके फैंस ने उम्मीद की थी।
शुरुआत में कुछ फिल्में ठीक-ठाक चलीं, लेकिन धीरे-धीरे उनके खाते में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट बढ़ती गई। 2016 में ‘की एंड का’ नाम की फिल्म आई, जो सेमी-हिट रही। इसमें अर्जुन और करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट थोड़ा हटके था, इसलिए उसे ऑडियंस से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला।
लेकिन उसके बाद अर्जुन की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी। पिछले कुछ सालों से अर्जुन लगातार एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिवनेस और पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन प्रोफेशनल फ्रंट पर वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं।

अर्जुन की लगातार 10 फिल्में हुई फ्लॉप
अर्जुन कपूर का करियर शुरू तो काफी चर्चा के साथ हुआ था, लेकिन बीते कुछ सालों में उनकी किस्मत बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी साथ नहीं दे रही है। लगातार 10 फिल्मों की नाकामी ने उनकी पहचान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
2017 में अर्जुन की हाफ गर्लफ्रेंड आई थी।
फिल्म को लेकर काफी hype था क्योंकि ये चेतन भगत की नॉवेल पर बनी थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बस एवरेज रही। इसी साल उनकी मुबारकां भी रिलीज हुई, जो कॉमेडी थी, मगर इसका भी हाल कुछ खास नहीं रहा।
2019 में इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड और पानीपत आईं। दोनों ही फिल्मों से अर्जुन को काफी उम्मीदें थीं, मगर दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। इसके बाद 2021 में संदीप और पिंकी फरार रिलीज हुई, जो क्रिटिक्स को तो ठीक-ठाक लगी, लेकिन दर्शकों ने उसे सिरे से नकार दिया।

2022 में अर्जुन की एक विलेन रिटर्न्स आई। ये फिल्म भी बहुत बड़ी उम्मीदों के साथ आई थी, मगर इसका भी हाल एवरेज ही रहा। 2023 में उनकी दो फिल्में कुत्ते और द लेडी किलर रिलीज हुईं, जो सीधे फ्लॉप की लिस्ट में चली गईं। वहीं ताजा मामला देखें तो 2025 में उनकी मेरे हसबैंड की बीवी भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
अगर उनके करियर की हिट फिल्मों की बात करें तो वो गिनी-चुनी ही हैं। 2012 में आई उनकी डेब्यू फिल्म इश्कजादे ने अच्छा कलेक्शन किया था और अर्जुन को पहचान दिलाई थी। उसके बाद गुंडे ने भी ठीक-ठाक कमाई की थी, जिसे सेमी-हिट माना गया।
2 स्टेट्स अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। इसके अलावा की एंड का को भी सेमी-हिट का दर्जा मिला था। कुल मिलाकर देखा जाए तो अर्जुन कपूर के लिए फिलहाल समय अच्छा नहीं चल रहा। लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर को बड़ा झटका दिया है।

इतनी करोड़ की संपत्ति के मालिक है अर्जुन
अर्जुन कपूर की नेटवर्थ पर अगर बात करें तो वो इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से हैं जो कम फिल्मों में नजर आने के बावजूद अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक अर्जुन कपूर की कुल नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपये थी। अर्जुन फिल्मों से मोटी फीस लेते हैं। बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
इसके अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है। अर्जुन एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये लेते हैं। अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशन काफी समय तक चर्चा में रहा।
दोनों ने कई साल साथ बिताए लेकिन अब खबरें हैं कि अर्जुन और मलाइका ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वहां भी उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी है, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और ब्रांड वैल्यू बनी रहती है।