बॉलीवुड की बात हो और कपूर खानदान का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। कपूर फैमिली को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और पॉपुलर फिल्म फैमिली माना जाता है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, इस घराने की चार पीढ़ियों ने फिल्मों में अपने टैलेंट और मेहनत से लोगों का दिल जीता है।
पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर जैसे नामों ने हमेशा बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से धूम मचाई। लेकिन एक टाइम ऐसा भी था जब इस खानदान की लड़कियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं। ये परंपरा सालों तक चली, लेकिन फिर करिश्मा कपूर ने सब कुछ बदल दिया।
करिश्मा कपूर कपूर फैमिली की पहली लड़की थीं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उनके फिल्मों में आने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन उनकी मां बबीता ने हर कदम पर उनका साथ दिया। बबीता खुद भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, इसलिए वो जानती थीं कि इस इंडस्ट्री में किस तरह से मुकाम बनाना है।
करिश्मा ने ना सिर्फ कपूर फैमिली की सोच बदली बल्कि अपने टैलेंट से साबित कर दिया कि लड़कियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। उनके बाद करीना कपूर और अब आलिया भट्ट भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।

करिश्मा ने कमाया खूब नाम और शोहरत
करिश्मा कपूर ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो मानो पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। आज भले ही हमें ये आम बात लगे कि कपूर फैमिली की लड़कियां फिल्मों में काम कर रही हैं, लेकिन उस दौर में ऐसा बिल्कुल भी नहीं था।
असल में करिश्मा से पहले उनके घराने की किसी भी लड़की ने एक्टिंग को करियर नहीं बनाया था। उनकी मां बबीता कपूर और चाची नीतू कपूर ने भी शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। उस वक्त कपूर खानदान का सख्त नियम था कि घर की बेटियां या बहुएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी।
जब करिश्मा ने फिल्मों में डेब्यू किया तो खूब बातें बनने लगीं। कई लोग इसके खिलाफ थे क्योंकि उस वक्त ये सोच थी कि कपूर फैमिली की लड़कियां सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आ सकतीं। हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि राज कपूर उस समय बहुत सख्त इंसान थे। उनके घर में ये सख्त नियम था कि कपूर खानदान की लड़कियां या बहुएं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कोई भी चीज नहीं करेंगी।
लेकिन करिश्मा ने इस सोच को तोड़ दिया और खुद की मेहनत से बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने ना सिर्फ कपूर खानदान की इस पुरानी सोच को बदला बल्कि अपने टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान भी बनाई।

करिश्मा ने किया था रिएक्ट
बता दें कि काफी लंबे समय से ये बातें उड़ती रही हैं कि कपूर खानदान की लड़कियां फिल्मों में काम नहीं करतीं। इस पर करिश्मा ने बड़ी ही साफगोई से कहा था कि ये सब सिर्फ एक प्रोपेगेंडा था, जिसे उनके फिल्म इंडस्ट्री में आने के वक्त जानबूझकर फैलाया गया।
करिश्मा ने बताया था कि लोग सोचते हैं कि उनका परिवार लड़कियों को फिल्मों में काम करने से रोकता है, लेकिन ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वो खुद कपूर फैमिली की पहली लड़की हैं, जो एक्ट्रेस बनीं, लेकिन ये उनकी अपनी मर्जी से था।

करिश्मा ने ये भी कहा कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि उनके पापा की बहनें फिल्मों में क्यों नहीं आईं। इस पर उनका मानना है कि ऐसा उनके पर्सनल चॉइस की वजह से हुआ।
उन्हें फिल्मों में आने में इंटरेस्ट नहीं था। करिश्मा ने कहा कि उनकी मां ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली क्योंकि वो अपनी फैमिली को टाइम देना चाहती थीं। इसका मतलब ये नहीं कि उन पर कोई दबाव था, ये सब उनकी खुद की मर्जी से हुआ।
अगर करिश्मा की फिल्मों की बात करें तो वो अपने दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। उनकी जोड़ी गोविंदा और सलमान खान के साथ खूब पसंद की गई। ‘बीवी नंबर वन’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘जुड़वा’, ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी हिट फिल्मों में उनका काम आज भी याद किया जाता है।