National Safe Motherhood Day 2025 In Hindi : विश्व भर में हर महिला की जिंदगी में गर्भावस्था का समय बेहद खस होता है। यह समय हर स्त्री के लिए एक नाजुक समय होता है और इस दौरान उसके शारीर में भी कई बदलाव होते है। इस अवस्था में महिला के शारीरिक बदलाव के साथ-साथ मानसिकता में भी कई प्रकार की चीजें होती है, और उसे भावनात्मक सपोर्ट की भी बहुत जरूरत होती है। लेकिन तमाम सुविधाओं के बावजूद महिलाओं को ये सपोर्ट और कई अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में इसी चीज को लेकर लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ाने के लिए हर साल 11 अप्रैल को भारत में ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने के पीछे का एक जरूरी कारण यह भी है कि इसी दिन महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती होती है। ऐसे में साल 2003 के बाद से हर साल इस दिन उन्हीं के सम्मान में ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) मनाया जाता है। कस्तूरबा गांधी की जयंती को मातृत्व और गर्भवती महिलाओं की सेहत से जोड़कर देखा जाता है और इसीलिए ये दिवस और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। तो आइए जानते हैं इस खास दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में –

National Safe Motherhood Day History
आपको बता दें कि ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) अभियान की शुरुआत व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया (WRAI) की पहल से हुई थी। उन्होंने हीं भारत सरकार से रिक्वेस्ट की कि 11 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी की याद में एक ऐसा दिन मनाया जाए, जो मातृत्व सुरक्षा के लिए हो। सरकार ने उनकी इस बात को साल 2003 में माना और तभी से हर साल ये दिन मनाया जाने लगा।
Read More : Prevention of Blindness Week 2025 In Hindi | जानें कब और क्यों मनाया जाता है ‘दृष्टिहीनता निवारण सप्ताह’
Why National Safe Motherhood Day Is Celebrated?
हर साल 11 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) दिन को मनाने के पीछे का करण यह है कि, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और हेल्दी डिलीवरी मिल सके। इसके साथ ही ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ इस बात पर भी फोकस करता है कि सभी गर्भवती महिलाओं के बच्चों को जन्म के बाद सही देखभाल मिले। इसके अलावा इस दिन को मनाने का एक मकसद यह भी है कि हर महिला को उसका प्रेगनेंसी के दौरान पूरा अधिकार और सपोर्ट मिलना चाहिए।

National Safe Motherhood Day 2025 Theme
आपको बता दें कि हर साल 11 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) मनाने के लिए एक खास थीम निर्धारित की जाती है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा और हेल्दी डिलीवरी को सुनिश्चित करना होता है। फिलहाल साल 2025 के लिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ की ऑफिशियल थीम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसका पता लगतते हीं आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
Read More : April Fool Day 2025 In Hindi | जानें क्यों मनाया जाता है ‘अप्रैल फूल डे’, क्या है इसके पीछे की कहानी
Importance Of National Safe Motherhood Day
आज के समय में हमारा देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और मेडिकल क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कई गांव की महिला को सही वक्त पर हॉस्पिटल नहीं ले जाया जा सकता है, क्योंकि अस्पताल आज भी गांवों में काफी दूर होते हैं। यही वजह है कि इस दिन का मकसद गर्भवती महिलाओं की हेल्थ को लकेर जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं को सशक्त बनाना और हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना है।
सरकार ने इस दिशा में कई कदम भी उठाए हैं, जैसे – जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान। ये सभी योजनाएं और अभियान महिलाओं को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य करते हैं।

Read More : Odisha Day in Hindi | जानें क्यों मनाया जाता है ‘उत्कल दिवस’, क्या है इसका इतिहास और महत्व
How National Safe Motherhood Day Is Celebrated?
‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) को मनाने के लिए हर साल 11 अप्रैल को देशभर में हेल्थ केम्प्स, अवेयरनेस ड्राइव, महिला सभाएं और स्कूल- कॉलेज में एक्टिविटीज होती हैं। डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स गर्भवती महिलाओं को चेकअप और जरूरी सलाह देते हैं। कुछ जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे डांस, नाटक और आर्ट कॉम्पिटिशन भी होते हैं ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके।
One thought on “National Safe Motherhood Day 2025 In Hindi | जानें हर साल क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’”