7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress| सिर्फ 7 दिन तर रोज अपनाएं ये सात हेल्दी आदतें और मेंटल स्ट्रेस को कहें अलविदा

7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress

7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress For Females : योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक वरदान की तरह है। योग करने से आप शारीरिक और मानसिक रुप दोनों तरह से स्वस्थ रहते हैं। महिलाओं में खासतौर पर एक उम्र के बाद उनके अच्छे स्वास्थय के लिए योग बहुत जरुरी हो जाता है। ये हार्मोन बैलेंस करने, पीरियड्स के दर्द को कम करने और मानसिक तनाव से राहत पाने का बेहतरीन तरीका है। अगर आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा-सा योग जोड़ लें, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

अब अगर आप इसे सोचकर कंफ्यूज हैं कि आखिर योग शुरू कहां से करें और कैसे, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। चाहे आप पहली बार योग कर रही हैं या कोई आसान प्लान चाहती हैं, तो यह 7 दिन का योग प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

Read More : Happy Valentines Day 2025: इस वैलेंटाइंस डे अपनी पार्टनर को गिफ्ट देते समय जरुर रखें इन खास बातों का ध्यान

पहला दिन (तनाव दूर करने के लिए योग)

  • सुबह: दिन की शुरुआत हल्के स्ट्रेच और गहरी सांसों के साथ करें। सूर्योदय के समय हठ योग करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और दिमाग शांत होता है।
  • शाम: सोने से पहले बालासन, विपरीत करणी और सेतुबंधासन करें। इससे दिनभर की थकान मिटेगी और आपको अच्छी नींद आएगी।
7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress
7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress

दूसरा दिन (कोर मसल्स मजबूत करें)

  • सुबह: शरीर को एक्टिव करने के लिए सूर्य नमस्कार करें। इसके बाद प्लैंक, नौकासन और डॉल्फिन प्लैंक जैसे आसन करें। इससे पेट और पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी।
  • शाम: कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। इससे सांसों पर नियंत्रण बढ़ता है और तनाव कम होता है।

Read More : 8 Health Tips To Boost Immune System| इम्यून सिस्टम बढाने के लिए अपनाएं ये 8 इम्यूनिटी बूस्टर टिप्स

तीसरा दिन (शरीर को लचीला और संतुलित बनाएं)

  • सुबह: विन्यास योग करें, जिसमें वीरभद्रासन, त्रिकोणासन और वृक्षासन शामिल हैं। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और बैलेंस अच्छा होता है।
  • शाम: यिन योग करें, जिसमें हल्के स्ट्रेचिंग वाले आसन जैसे ड्रैगन, बटरफ्लाई और कैटरपिलर पोज़ करें। इससे मांसपेशियों की जकड़न दूर होगी।
7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress
7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress

चौथा दिन (दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन)

  • सुबह: यिन-यांग योग करें, जो शरीर और दिमाग को संतुलित करता है। इसमें एक्टिव और रिलैक्सिंग योग का मेल होता है।
  • शाम: ध्यान (मेडिटेशन) करें। कुछ मिनट तक आंखें बंद करके सिर्फ अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आंतरिक शांति और सकारात्मकता बढ़ती है।

Read More : Arunachal Pradesh Foundation Day 2025| अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर घूमें ये 4 खास जगहें, मिलेगा स्वर्ग का नजारा

पांचवां दिन (शरीर की ताकत बढ़ाएं)

  • सुबह: पावर योग करें, जिसमें चेयर पोज, क्रिसेंट लंज और अधोमुखश्वानासन शामिल हों। इससे मसल्स मजबूत होती हैं।
  • शाम: योग निद्रा या गाइडेड रिलैक्सेशन करें। इससे मानसिक तनाव दूर होगा और नींद बेहतर आएगी।

छठा दिन (पीठ और कमर को मजबूत बनाएं)

  • सुबह: बितिलासन, भुजंगासन और सेतुबंधासन करें। इससे पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कमर दर्द से राहत मिलती है।
  • शाम: अर्द्ध मत्स्येंद्रासन और पश्चिमोत्तानासन करें। यह रीढ़ को लचीला बनाता है और पूरे शरीर को रिलैक्स करता है।
7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress
7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress

Read More : World Radio Day 2025 In Hindi| जानें कब और क्यों मनाया जाता है ‘विश्व रेडियो दिवस’, क्या है इसका महत्व

सातवां दिन (पूरे शरीर का योग और आत्मविश्लेषण)

  • सुबह: पूरे शरीर को मजबूत बनाने वाले आसन करें, जिसमें बैठने, खड़े होने और उलटे लेटने वाले योग शामिल हों। इससे शरीर एक्टिव और मन शांत रहेगा।
  • शाम: मेडिटेशन करें और अपनी पूरी हफ्ते की जर्नी को नोट करें। इससे सेल्फ केयर और पर्सनल ग्रोथ में मदद मिलेगी।

7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress

अगर आप इस 7 दिन के योग प्लान को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगी, तो आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी। योग से शरीर मजबूत, दिमाग शांत और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और खुद में बदलाव महसूस करें।

One thought on “7 Day Yoga Tips To Reduce Mental Stress| सिर्फ 7 दिन तर रोज अपनाएं ये सात हेल्दी आदतें और मेंटल स्ट्रेस को कहें अलविदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *